Free Fire MAX में लॉबी का डिजाइन किस तरह से बदलें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को कई लोग खेलना पसंद करते हैं। गेम को खोलने पर सबसे पहले लॉबी खुलती है और सभी के गेम में एक जैसी लॉबी आती है। अमूमन खास इवेंट्स के दौरान अलग लॉबी आ जाती है और आप इसकी मदद से खुद को अलग दिखा पाते हैं। कई लोगों को पता नहीं होगा कि अभी गेम में दो लॉबी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि लॉबी का डिजाइन किस तरह से बदल सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में लॉबी का डिजाइन किस तरह से बदलें?

गेम की लॉबी (Image Via Garena)
गेम की लॉबी (Image Via Garena)

गेम के अंदर आपको दो अलग-अलग तरह के लॉबी डिजाइन मिलते हैं। गेम में Classic और Dynamic लॉबी का विकल्प मिल जाता है। आप इनके बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। आपको इसके कुछ ही आसान स्टेप्स का पालन करना पड़ता है।

Ad

लॉबी का डिजाइन बदलने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें।

स्टेप 2: सेटिंग्स के विकल्प में जाएं।

स्टेप 3: आपको नीचे FF MAX नाम का टैग दिखाएगा, उसपर क्लिक करें।

सेटिंग्स के विकल्प (Image Credit ff.garena.com)
सेटिंग्स के विकल्प (Image Credit ff.garena.com)

स्टेप 4: लॉबी स्टाइल नाम के ऑप्शन को ढूंढें। यहां आपको क्लासिक और डायनामिक में से किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।

Ad

आपने जिस तरह की लॉबी को अप्लाई किया होगा, उसके विपरीत एक लॉबी चुन लें। दोनों का स्टाइल काफी ज्यादा अलग है। गेम में पहले भी लॉबी के डिजाइन बदले हैं। जो लोग पहले की लॉबी का आनंद लेना चाहते हैं और पूरी यादें ताजा करना चाहते हैं, तो वो क्लासिक विकल्प चुन सकते हैं।

डायनामिक लॉबी काफी ज्यादा स्टाइलिश है और यह नए स्टाइल के हिसाब से डिजाइन की गई है। अगर आपने क्लासिक लॉबी में बहुत समय बिताया है, तो फिर नए विकल्प के साथ ही बने रहना एक अच्छा विकल्प रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications