Free Fire MAX में मुफ्त Duo इमोट कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: इमोट्स फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) गेम का दिलचस्प आयटम माना जाता है। सभी प्लेयर्स अकाउंट में लिजेंड्री और रेयर इमोट्स को रखना पसंद करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में मुफ्त Duo इमोट कैसे हासिल कर सकते हैं, उस पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में मुफ्त Duo इमोट कैसे हासिल करें?

Duo Emote इवेंट (Image via Garena)
Duo Emote इवेंट (Image via Garena)

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को लगातार फायदेमंद इवेंट्स मिलते रहते हैं। कुछ इवेंट्स में डायमंड्स खर्च करना पड़ता है और कुछ इवेंट्स में सामान्य मिशन्स को पूरे करने पर मुफ्त रिवॉर्ड्स मिलते हैं।

वर्तमान में खिलाड़ियों को Duo Emote इवेंट मिला है। यह इवेंट आज यानी (10 फरवरी 2024) को जोड़ा गया है। यह 14 फरवरी 2024 तक चलेगा। इस इमोट को मुफ्त में प्राप्त करके Valentine’s Day को बढ़िया अंदाज में मना सकते हैं। Duo Emote इवेंट में मिलने वाला आयटम सिर्फ सीमित समय के लिए मिलेगा। अगर खिलाड़ियों को Duo इमोट हमेशा के लिए प्राप्त करना है, तो लक रॉयल में जाकर Emote Roayle से क्लेम कर सकते हैं।

Duo Emote इवेंट में नीचे मिशन और आयटम की जानकरी दी गई है:

  • लॉगिन करके मुफ्त में Duo इमोट प्राप्त कर सकते हैं।

यह इमोट खिलाड़ियों को सिर्फ 24 घंटों के सीमित समय के लिए मिलेगा। इस वजह से खिलाड़ियों को लक रॉयल में जाकर क्लेम करना चाहिए।


Free Duo Emote इवेंट से आयटम कैसे प्राप्त करें?

गेम के अंदर से रिवॉर्ड्स को प्राप्त करना आसान होता है। अगर खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: स्मार्टफोन में खिलाड़ियों को Free Fire MAX गेम को लॉगिन करना होगा।

स्टेप 2: लॉबी स्क्रीन में बायीं ओर "Events" वाले बटन पर टच करना होगा।

स्टेप 3: स्क्रीन पर "Activities" वाले टैब पर टच करना होगा। फिर "Free Duo Emote Trail" इवेंट को चुनना होगा।

स्टेप 4: बायीं ओर "Claim" वाले बटन पर टच करके मुफ्त इमोट को प्राप्त कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now