हेल्प सेंटर से Free Fire MAX में आ रही दिक्कतों को लेकर सवाल किस तरह से पूछें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई बार अलग-अलग कारणों से आपको कस्टमर सर्विस से बात करनी होती है। इसके लिए हेल्प सेंटर मौजूद है। कई लोगों की यहां पर सवाल पूछने का तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम उसी चीज़ को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में कस्टमर केयर से बात करने का तरीका

हेल्प सेंटर का उपयोग करना आसान है (Image via Sportskeeda)
हेल्प सेंटर का उपयोग करना आसान है (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में कस्टमर सर्विस से संपर्क करना आसान है। आपको सिर्फ कुछ ही स्टेप्स का पालन करना है:

स्टेप 1: Garena के की आधिकारिक सपोर्ट वेबसाइट पर जाने के लिए आपको यहां क्लिक करना है और फिर अपने Free Fire MAX अकाउंट से लॉगिन करना है।

आपको लॉगिन करना होगा (Image via Garena)
आपको लॉगिन करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको टॉप कॉर्नर पर नाम मिल जाएगा, उसपर क्लिक करें। एक मेनू खुल जाएगा।

स्टेप 3: यहां पर 'Submit a request' विकल्प होगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपको यहां पर अपनी UID और निकेनम पहले से डला हुआ मिलेगा, आपको अन्य चीज़ें डालनी हैं।

आपको रिक्वेस्ट का टाइप चुनना है (Image via Garena)
आपको रिक्वेस्ट का टाइप चुनना है (Image via Garena)

स्टेप 5: आपको 'Type of Request' में कई विकल्प मिलेंगे। आपको यह चीज़ पता करनी है, कि आपको किस चीज़ के लिए सवाल करना है:

  • बैन अपील
  • पेमेंट इशू
  • लॉगआउट रिक्वेस्ट (सभी डिवाइस से)
  • गेम से जुडी समस्या
  • नेगेटिव डायमंड्स
  • आइटम बग
  • हैकर की रिपोर्ट
  • हैक APK का सबमिशन
  • अकाउंट से जुडी दिक्कतें
  • फीडबैक और सुझाव
आपको पूरी जानकारी देनी है (Image via Garena)
आपको पूरी जानकारी देनी है (Image via Garena)

स्टेप 6: कोई एक विकल्प चुनने के बाद आपको एक पूरा पैराग्राफ लिखकर चीज़ों को समझाना है।

स्टेप 7: साथ में आपको अटैचमेंट लगानी है। इसमें स्क्रीनशॉट और क्लिप्स शामिल की जा सकती हैं। आपको प्राइवेसी के सेक्शन पर टिक करने के बाद सबमिट कर देना है।

आपको जरुरी जानकारी डालनी है (Image via Garena)
आपको जरुरी जानकारी डालनी है (Image via Garena)

आपको साड़ी डिटेल्स सही डालनी है और कुछ दिनों में आपको जवाब मिल जाएगा। आपको इंग्लिश में जान्काइर देनी है और फिर आप अपनी रिक्वेस्ट को 'My Request’ सेक्शन से ट्रैक करना है।

App download animated image Get the free App now