Free Fire MAX में नए खिलाड़ी दिक्कतों को लेकर हेल्प सेंटर से किस तरह संपर्क कर सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को करोड़ों लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है। इसी बीच गेम में कई बार दिक्कतें आती हैं। कई बार लोगों के मन में सवाल भी होते हैं। इसी बीच कई लोग हेल्प सेंटर का उपयोग करना पसंद करते हैं। नए खिलाड़ियों को शायद इस मामले में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हेल्प सेंटर से दिक्कतों को लेकर संपर्क कैसे कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में नए खिलाड़ी दिक्कतों को लेकर हेल्प सेंटर से किस तरह संपर्क कर सकते हैं?

हेल्प सेंटर द्वारा आप नीचे दी गई दिक्कतों को लेकर बात कर सकते हैं:

  • गेम में दिक्कत
  • पेमेंट और मिस किए गए आयटम्स
  • हैकर को लेकर रिपोर्ट
  • निगेटिव डायमंड्स

नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX के हेल्प सेंटर को गूगल पर सर्च करें और आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।

स्टेप 2: आपको अपने देश को चुनना है। भारत में MAX वर्जन चल रहा है और इसे ही चुनें। आपको इन-गेम जानकारी डालनी होगी और फिर लॉगिन करें। अकाउंट इसमें खुल जाएगा।

स्टेप 3: आपके सामने रिक्वेस्ट डालने का विकल्प आ जाएगा। आपको यहां समस्या चुननी है और अन्य सभी जरुरी डिटेल्स डालनी होंगी।

आपको दिक्कत डालनी होगी
आपको दिक्कत डालनी होगी

स्टेप 4: आपको यहां पर अपनी समस्या को पूरी तरह से इंग्लिश में बताना है और प्रूफ भी जमा करने होंगे। इसके लिए स्क्रीनशॉट और वीडियो सही विकल्प रहेंगे। इसके बाद आपको "Submit" बटन पर क्लिक करना होगा।

Ad
youtube-cover

सपोर्ट टीम के पास आपकी रिक्वेस्ट पहुंच जाएगी और इसके बाद आपको थोड़े समय तक रुकना होगा। अकाउंट सेक्शन के पास आपको स्टेटस का विकल्प मिलेगा, वहां से आप रिक्वेस्ट का जवाब देख सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर आप सही तरह से जानकारी नहीं देंगे, तो फिर आपको जवाब भी नहीं मिलेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications