Free Fire MAX में डायमंड्स से जुड़ी समस्या के लिए हेल्प सेंटर से संपर्क कैसे करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में डायमंड्स का काफी ज्यादा महत्व है। यह इन-गेम करेंसी है और इन्हें पैसे देकर खरीदा जाता है। इसी के चलते हर कोई अपने डायमंड्स को सही तरह से उपयोग करना चाहता है। कई बार डायमंड्स कम नज़र आते हैं या इनका उपयोग नहीं हो पाता है। इसके अलावा कुछ अन्य एरर भी डायमंड्स से जुड़े हुए रहते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन तरीकों से आप हेल्प सेंटर से डायमंड्स से जुड़ी समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं।


Free Fire MAX में डायमंड्स से जुड़ी समस्या के लिए हेल्प सेंटर से संपर्क कैसे करें?

डायमंड्स से जुड़े एरर के लिए आप सीधा हेल्प सेंटर से सवाल कर सकते हैं और अपनी रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX के हेल्प सेंटर को सबसे पहले खोलें। इसके लिए आपको यहां क्लिक करना होगा।

स्टेप 2: अपने आधिकारिक अकाउंट द्वारा आपको लॉगिन करना है। इसमें आपको गूगल, फेसबुक समेत अन्य विकल्प मिल जाएंगे।

पेमेंट के बटन पर क्लिक करें
पेमेंट के बटन पर क्लिक करें

स्टेप 3: आपको रिक्वेस्ट वाले विकल्प में जाना है और पूरा फॉर्म भरना है। यहां पर श्रेणी में पेमेंट & मिसिंग वाले आयटम को चुनना होगा।

आपको कोई एक समस्या चुननी होगी
आपको कोई एक समस्या चुननी होगी

स्टेप 4: आपको नीचे डिस्क्रिप्शन में पूरी समस्या को अच्छे से समझाना है। यहां पर आपको इंग्लिश भाषा का उपयोग करना है। साथ ही आपको अपनी बात सही साबित करने के लिए कुछ प्रूफ भी जोड़ने होंगे।

आपको यहां पूरी जानकारी भरनी होगी
आपको यहां पूरी जानकारी भरनी होगी

स्टेप 5: नीचे आपको सबमिट बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। आपकी रिक्वेस्ट डेवलपर्स के पास चली जाएगी। आपको लगभग 48 घंटों तक इंतजार करना है। इतने समय में आपको जवाब मिल जाएगा। वेबसाइट पर आपको माय रिक्वेस्ट का बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। यहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

App download animated image Get the free App now