Free Fire MAX के सहायता केंद्र में कैसे संपर्क करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर 100+ मिलियन खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है। इस टाइटल में कुल 50 प्लेयर्स एक बार में हवाई जहाज की मदद से ग्राउंड पर कूदते हैं।

Ad

गेम खेलते समय खिलाड़ियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें फ्रॉड, हैकर्स, गेम समस्या, पैमेंट, मिसिंग आइटम और चीटिंग समेत अन्य चीजें मौजूद हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को गरेना के सहायता केंद्र में संपर्क करना होता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम सहायता केंद्र की पूरी जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire MAX के सहायता केंद्र में कैसे संपर्क करें?

समस्या को चुनें (Image via Garena)
समस्या को चुनें (Image via Garena)

Free Fire MAX के हेल्प सेंटर में जाकर नीचे दी गई समस्या पर रिपोर्ट सबमिट कर सकते हैं:

Ad
  • हैकर रिपोर्ट फॉर्म
  • गेम कंसर्न
  • पेमेंट और मिसिंग आइटम

यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से Free Fire MAX के सहायता केंद्र में संपर्क कर सकते हैं:

स्टेप 1: आपको सहायता केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर क्लिक करके सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं।

स्टेप 2: वेबसाइट के पेज पर दायीं ओर ‘Submit a Request’ वाले बटन पर टच करना होगा। डायलॉग बॉक्स में ‘Game Concerns’ के विकल्प खुल जाएंगे।

स्टेप 3: गेमर्स यहां पर दी गई दिक्क्तों में से किसी एक को चुन सकते हैं:

  1. एब्यूज रिपोर्ट
  2. इवेंट समस्या (इनाम क्लेम करने पर प्राप्त नहीं हुआ)
  3. इवेंट समस्या (इवेंट को एक्सेस करने में असमर्थ)
  4. टेक्निकल समस्या
  5. टूर्नामेंट समस्या
समस्या का टाइप चुने (Image via Garena)
समस्या का टाइप चुने (Image via Garena)

स्टेप 4: सभी जानकारी को भरना होगा, जिसमें ईमेल के साथ अन्य जानकारी मौजूद हो सकती है।

Ad
समझदारी के साथ जानकारी भरना होंगी (Image via Garena)
समझदारी के साथ जानकारी भरना होंगी (Image via Garena)

स्टेप 5: गेमर्स प्रूफ के लिए अटैचमेंट में डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। उसके बाद 'Submit' बटन पर टच करें। गेम के सहायता केंद्र में आवेदन भेज दिया जाएगा।

सहायता टीम के द्वारा पूरी जानकारी को चेक किया जाएगा। अगर वास्तव में जानकारी सही होती है, तो कुछ समय पश्चात ईमेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications