Free Fire MAX में हेल्प सेंटर से समस्या को लेकर संपर्क कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई बार टर्म्स और कंडीशंस के कारण अकाउंट बैन होता है। कई बार इसमें गलतियां भी हो जाती है और बिना गलती के भी अकाउंट बैन हो जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों को विरोध करने का तरीका नहीं मिलता है। आप रिक्वेस्ट कर सकते हैं।


Free Fire MAX में हेल्प सेंटर से कांटेक्ट कैश करें?

अगर आपको अपने अकाउंट में कुछ दिक्कत है या किसी चीज़ को लेकर सवाल है। ऐसे में आप Free Fire MAX के हेल्प सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। इसमें कई अलग-अलग सवाल आप कर सकते हैं। आपको रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है और थोड़ी देर में जवाब मिल जाता है। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको आधिकारिक हेल्प सेंटर में जाना है। इसके लिए आप ब्राउजर पर "Free Fire Help Center" भी सर्च कर सकते हैं।

आपको लॉगिन करने के लिए 6 विकल्प मिलते हैं (Image via Garena)
आपको लॉगिन करने के लिए 6 विकल्प मिलते हैं (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको यहां पर लॉगिन करने के लिए Facebook, VK, Google, Apple ID, Huawei ID और Twitter का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: आपको "Submit a Request" बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: आपके सामने समस्या को चुनने और अन्य जानकारी जानकारी भरने का विकल्प मिल जाएगा। आपको फॉर्म भरना होगा और यहां हर तरह की जानकारी डालनी है।

आपको डिटेल्स यहां डालनी हैं (Image via Garena)
आपको डिटेल्स यहां डालनी हैं (Image via Garena)

स्टेप 5: जरुरी जानकारी डालने के बाद आपको प्रूफ भी डालने हैं और यह एक जरुरी चीज़ है। इससे ही तय होता है कि समस्या का सोल्यूशन मिलेगा या नहीं।

बाद में यह रिक्वेस्ट डेवलपर्स के पास जाएगी और वो थोड़े दिनों में आपको जवाब देंगे। आपको My Requests सेक्शन में जाने पर अपनी रिवेस्ट का स्टेटस दिख जाएगा और जवाब भी यही पर पता चलेगा। अमूमन जवाब 48 घंटे के अंदर आ जाता है और कई बार दिक्कतों के कारण लेट भी हो जाता है।

Edited by Ujjaval E-Sports