Free Fire MAX में एडवांस सर्वर को डाउनलोड और एक्टिवेट कैसे करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX को Garena ने डेवलप किया है और इसमें लगातार अपडेट्स आते रहते हैं। इन अपडेट्स के बाद गूगल प्ले स्टोर से आप अपडेट करके फीचर्स डाउनलोड कर सकते हैं। सितंबर 2022 में आखिरी अपडेट आया था और इसके साथ गेम में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। इन अपडेट्स से पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है और इसमें आप नए फीचर्स को टेस्ट करते हैं।

आप भी इसके लिए रजिस्टर करते हुए नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों को ही एक्टिवेशन कोड मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने के तरीके और एक्टिवेट करने के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में एडवांस सर्वर को डाउनलोड और एक्टिवेट कैसे करें?

आपको एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने और एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स का प्लान करना होगा:

स्टेप 1: आपको ब्राउजर खोलना है और Free Fire के एडवांस सर्वर की वेबसाइट को खोलना है। आप "https://ff-advance.ff.garena.com/" लिंक को सीधा खोल सकते हैं। अभी एडवांस सर्वर शुरुआत अभी नहीं हुई है।

आपको साइन इन करना होगा (Image via Garena)
आपको साइन इन करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको वेबसाइट के होम पेज दिखेंगे। आप गूगल या फेसबुक से लॉगिन करना होगा और ध्यान रहे कि यह आपके मुख्य Free Fire MAX अकाउंट से लिंक हो।

स्टेप 3: आपको एक्टिव ईमेल ID डालनी है और फिर "Join Now" बटन पर क्लिक करना है।

One will have to copy the activation code to activate the Advance Server APK client (Image via Garena)

आपको डाउनलोड का बटन मिल जाएगा (Image via Garena)

स्टेप 4: यह आपको सीधा डाउनलोड पेज पर ले जाएगा, जहां आपको डाउनलोड की लिंक मिल जाती है। आपको इसे डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 5: डाउनलोड होने के बाद आपको इंस्टॉल करना होगा और फिर एक्टिवेशन कोड डालना होगा।

Free Fire MAX का अगला एडवांस सर्वर नवंबर 2022 में आने वाला है। इसकी शुरुआत जल्द ही रजिस्ट्रेशन द्वारा हो सकती है।

App download animated image Get the free App now