Free Fire MAX में एक्सपेंशन पैक्स को आसानी से किस तरह डाउनलोड किया जा सकता है?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का साइज बहुत कम है क्योंकि इसमें थोड़ी चीज़ें ही मौजूद रहती है। बाकी चीज़ों को आसानी से गेम में डाउनलोड करके जोड़ा जा सकता है। खिलाड़ी मैप्स, मोड्स, पोशाकें, आएटंस और स्किन्स को गेम में ला सकते है। कई लोगों को इन्हें डाउनलोड करने का तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में एक्सपेंशन पैक्स किस तरह से डाउनलोड करें?

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में एक्सपेंशन पैक्स को डाउनलोड करने से फायदा मिलता है। गेम में कई एक्स्ट्रा चीज़ें रहती हैं, जिन्हें जोड़ने से गेम खेलने का अनुभव बेहतर होता है। कई लोगों को पैक्स को डाउनलोड करने का तरीका नहीं पता है। खिलाड़ियों को इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने डिवाइस पर खोलें।

स्टेप 2: अकाउंट द्वारा लॉगिन करें। आपको यहां लॉगिन करने के अलग-अलग विकल्प मिलेंगे।

स्टेप 3: मुख्य स्क्रीन पर ही डाउनलोड सेंटर दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपको कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। आपको जो भी चीज़ें डाउनलोड करनी हैं, उन्हें आप यहां से कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इसमें कुछ आयटम्स के टेक्सचर, नए पैच, एनिमेशन समेत कई चीज़ें रहती हैं। इसके साथ ही एक्स्ट्रा मोड्स डाउनलोड नहीं होते हैं। उन्हें अलग से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही एक बरमूडा मैप के अलावा सभी मैप्स को आपको डाउनलोड सेंटर से गेम में लाना पड़ता है। इसके साथ ही पोशाकें और स्किन्स भी यहां से डाउनलोड की जा सकती है। पेट्स और कैरेक्टर्स के रिसोर्स पैक भी मौजूद रहते हैं।

देखा जाए तो गेम के अंदर कई बार इन चीज़ों को डाउनलोड करने पर इनाम मिलते हैं। कई बार रिवॉर्ड नहीं भी मिलते हैं। हर अपडेट के बाद आप यहां से चीज़ें डाउनलोड कर सकते हैं। इससे गेम खेलने का अनुभव बेहतर हो जाता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications