Free Fire के APK को डाउनलोड करके भारत में खेला जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire: फ्री फायर (Free Fire) अभी भारत में उपलब्ध नहीं है। इस गेम को बहुत पसंद किया जाता है लेकिन एक साल से ज्यादा समय हो गया है, यह गेम वापस नहीं आया है। अभी सभी खिलाड़ी Free Fire का MAX वर्जन खेल रहे हैं और इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। हालांकि, कई लोग अभी भी Free Fire ही खेलना चाहते हैं और उनके मन में सवाल रहता है कि क्या इस APK को भारत में अभी डाउनलोड करके खेला जा सकता है, या नहीं।


Free Fire के APK को डाउनलोड करके भारत में खेला जा सकता है?

Free Fire को भारत में पसंद किया जाता है
Free Fire को भारत में पसंद किया जाता है

Free Fire भारत में बैन है और इसी वजह से गूगल प्ले स्टोर पर यह उपलब्ध नहीं है। यह एप्पल ऐप स्टोर से भी पूरी तरह से गायब है। ऐसे में इसे डाउनलोड करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई ऐसी वेबसाइट हैं, जो Free Fire का APK प्रदान करती है और उसे आसानी से डाउनलोड करके इंस्टॉल किया जा सकता है।

Free Fire के ग्लोबल ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करने का कोई अर्थ नहीं है। इसका बड़ा कारण यह है कि Free Fire का भारत में आधिकारिक सर्वर बंद है। ऐसे में अगर आप ऐप को डाउनलोड कर भी लेते हैं, तो भी इसे खोलने के बाद आप खेल नहीं पाएंगे। कई लोगों के लिए यह काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।

जब से Free Fire MAX के भारतीय वर्जन में बदलाव किया गया है, किसी भी तरह से मुख्य वर्जन की कमी अभी तक फैंस को नहीं खली है। असल में मैक्स वर्जन को अन्य सभी वर्जन की तरह ढाल दिया गया है, जिससे भारत में Garena के गेम्स को खेलने वालों की संख्या कम नहीं हो जाए। भारतीय सर्वर पर हमेशा ही Free Fire के बजाय खिलाड़ियों को MAX वर्जन ही ट्राय करना चाहिए।

App download animated image Get the free App now