Free Fire India को किस तरह से डाउनलोड करें?

Free Fire India (Image via Garena)
Free Fire India (Image via Garena)

Free Fire: फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) के रिलीज का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है। दरअसल, Garena ने नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गेम की वापसी के बारे में बताया है और कहा कि यह एक नए वर्जन के साथ आने वाला है। आपको बता दें कि एमएस धोनी इसके ब्रांड एम्बेसडर हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire India के रिलीज पर डाउनलोड करने के तरीके के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire India को किस तरह से डाउनलोड करें?

Ad

आधिकारिक ऐलान के अनुसार 5 सितंबर 2023 से गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर द्वारा Free Fire India को सीधा आपके डिवाइस में डाउनलोड किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि यह सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसे दुनियाभर में डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। आधिकारिक रिलीज के बाद आप Free Fire को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर/एप्पल ऐप स्टोर को अपने डिवाइस पर खोलें।

स्टेप 2: आपको Free Fire India सर्च करना होगा।

5 तारीख से गेम को इंस्टॉल कर पाएंगे (Image via Google Play Store)
5 तारीख से गेम को इंस्टॉल कर पाएंगे (Image via Google Play Store)

स्टेप 3: इंस्टॉल/गेट बटन पर क्लिक करें।

Ad

थोड़े समय तक इंतजार करें और फिर यह डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा। इसके बाद लॉगिन करके आप भारतीय वर्जन का आनंद ले पाएंगे। उम्मीद के अनुसार गूगल प्ले स्टोर पर यह गेम 300 से 400 MB साइज के बीच में आ सकता है। iOS के यूजर्स को अपने फोन में इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कम से कम 1.3-1.4 GB खाली स्टोरेज की जरूरत होगी।

अभी गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिट्रेशन शुरू हो गए हैं और आप इसपर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह चीज़ सामने नहीं आई है कि पुरानी आईडी से गेम में लॉगिन किया जा सकता है, या नहीं। अगर भारतीय वर्जन के लिए अलग आईडी बनानी पड़ेगी, तो फिर सभी को एक नई शुरुआत करनी होगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications