Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को ढेरों फैंस खेलना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। कई लोग इस गेम से बहुत जुड़े हुए होते हैं और इसके बड़े फैन होते हैं। वो गेम से जुड़े कैरेक्टर्स और ग्राफिक्स का वॉलपेपर लगाना चाहते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद ज्यादातर मौकों पर HP विकल्प नहीं मिलता है। इसलिए इस आर्टिकल में जानेंगे कि HD वॉलपेपर्स को किस तरह डाउनलोड किया जा सकता है।
Free Fire MAX के HD वॉलपेपर्स को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
![(Image via ff.garena.com)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2024/01/d4891-17049007113862-1920.jpg 1920w)
वॉलपेपर्स को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ विकल्प दिए गए हैं। यह HD क्वालिटी में वॉलपेपर डाउनलोड करने का एक अच्छा विकल्प रह सकता है। गेम से जुड़े वॉलपेपर्स को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: गेम की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें। इसके लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर आने के बाद आपको एक ड्रॉप-डाउन मेनू दिखेगा, वहां पर मीडिया के विकल्प को चुनें।
स्टेप 3: वॉलपेपर का बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें और आपके सामने कई सारे बेहतरीन वॉलपेपर्स आ जाएंगे।
स्टेप 4: किसी एक को चुनें और उसपर क्लिक करें। आपके सामने ‘PC’ और ‘Mobile’ के विकल्प आ जाएंगे।
स्टेप 5: किसी एक विकल्प को अपने हिसाब से चुनें। अगर आप PC पर लगाना चाहते हैं, तो फिर उसे चुनें और मोबाइल के लिए अलग साइज आएगा। इसी के चलते मोबाइल के विकल्प को चुनें।
स्टेप 6: तस्वीर एक नए पेज पर खुल जाएगी। इसके बाद आप PC पर 'सेव इमेज एस' वाले विकल्प पर क्लिक करके वॉलपेपर्स को डाउनलोड कर सकते हैं। मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए आपको तस्वीर को होल्ड करना होगा। इसके बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बाद में आप आसानी से PC या मोबाइल पर Free Fire MAX के वॉलपेपर को सेट कर सकते हैं।