Free Fire MAX के OB37 अपडेट को PC पर किस तरह से डाउनलोड करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB37 अपडेट आखिर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया। इस अपडेट के साथ गेम में कई फीचर्स आए हैं। कई सारे लोग मोबाइल पर इस वर्जन को आराम से गूगल प्ले और iOS पर से डाउनलोड कर पाएंगे। हालांकि, एम्युलेटर्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को दिक्कत आती है। इस आर्टिकल में हम PC में अपडेट करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के OB37 अपडेट को PC में एम्युलेटर्स द्वारा किस तरह से डाउनलोड करें?

youtube-cover

आपको इन स्टेप्स का पालन करके गेम को अपडेट करना होगा:

स्टेप 1: एम्युलेटर में Google Play स्टोर खोलें और यहां पर गेम का नाम सर्च करें।

स्टेप 2: Free Fire MAX का पेज खोलें, यहां पर आपको अपडेट का विकल्प मिल जाएगा, उसपर क्लिक करें।

आपको अपडेट करना होगा (Image via Google Play Store)
आपको अपडेट करना होगा (Image via Google Play Store)

(अगर अपने गेम डाउनलोड नहीं किया हुआ है, तो फिर डाउनलोड बटन आएगा और अपडेटेड गेम मिलेगा)

स्टेप 3: इंस्टॉल खोने के बाद आपको गेम को खोलना है और आप नए फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं।


मुफ्त इनाम

अपडेट करने पर इनाम

Update for Rewards (Image via Garena)
Update for Rewards (Image via Garena)

"Update for Rewards" नाम का इवेंट गेम में है और आप उसे अपडेट करने के बाद खोल सकते हैं। आपको यहां पैक्स डाउनलोड करने पर इनाम मिलेंगे:

  • नया Patch पैक डाउनलोड करने पर: Incubator वाउचर (31 दिसंबर 2022 को खत्म होगा)
  • All Time Favorites पैक डाउनलोड करने पर: Diamond रॉयल वाउचर (31 दिसंबर 2022 को खत्म होगा)
  • Animation पैक डाउनलोड करने पर: Diamond रॉयलवाउचर (31 दिसंबर 2022 को खत्म होगा)
  • El Pastelo पैक डाउनलोड करने पर: Weapon रॉयल वाउचर (31 दिसंबर 2022 को खत्म होगा)
  • Zombie Hunt पैक डाउनलोड करने पर: रॉयल वाउचर (31 दिसंबर 2022 को खत्म होगा)

OB37 अपडेट के नए फीचर्स

OB37 अपडेट के कुछ अहम फीचर्स:

  • नया PvE गेम मोड (Zombie Hunt)
  • नया Trogon वेपन और पोर्टेबल ह्यूम लॉन्चर
  • कैरेक्टर्स के लेवल अप के लिए कम कीमत और स्किल स्लॉट्स को खोलने पर भी डिस्काउंट
  • वेपन एडजस्टमेंट (M1014, Woodpecker, AN94, Thompson, MAC10, FF Knife, AC80, M500, VSS, Kar98, Desert Eagle)
  • नया Avron पेट
  • वेपन मास्टरी फीचर
App download animated image Get the free App now