Free Fire MAX के OB46 अपडेट को किस तरह से डाउनलोड कर पाएंगे?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

How to Download OB46 Update: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB46 अपडेट जल्द ही आने वाला है। इसके लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं क्योंकि नए वर्जन के साथ ही गेम बेहतर और स्मूथ हो जाता है। इसके साथ ही नए फीचर्स को जोड़ा जाता है। कई सारे नए प्लेयर्स ने गेम खेलना शुरू किया है और इसी वजह से उन्हें अपडेट करने के तरीके के बारे में पता नहीं है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB46 अपडेट को किस तरह से डाउनलोड कर पाएंगे?

Free Fire MAX का अभी OB45 वर्जन चल रहा है और दो दिनों में इसका अंत हो जाएगा। 4 सितंबर 2024 को नया अपडेट आने वाला है और इसी के साथ प्लेयर्स को नए फीचर्स टेस्ट करने का मौका मिल जाएगा। आप नीचे दिए गए तरीके से OB46 अपडेट को एंड्रॉइड पर डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: मोबाइल पर सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को खोलें।

स्टेप 2: सर्च बटन पर क्लिक करें, वहां से आपको Free Fire MAX को सर्च करना है। अपडेट्स के विकल्प में जाने पर भी आपको गेम दिख जाएगा। दोनों में से किसी भी तरीका का उपयोग कर सकते हैं।

स्टेप 3: सर्च करने पर सबसे पहले गेम का नाम आ जाएगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपको अपडेट का बटन दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें। (अपडेट जब तक नहीं आता, वहां अपडेट की जगह प्ले का विकल्प नज़र आएगा।)

डाउनलोड करने का तरीका (Photo: Google Play Store/Screenshot)
डाउनलोड करने का तरीका (Photo: Google Play Store/Screenshot)

स्टेप 5: डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और थोड़ा इंतजार करें। गेम इंस्टॉल हो जाएगा और फिर आप इसका आनंद ले सकते हैं।

(नोट: OB46 अपडेट आने के बाद सबसे पहले आपको स्टोरेज चेक करनी है और इसे थोड़ा खाली करना है। इसके साथ ही डाउनलोड करने का समय इंटरनेट की स्पीड पर भी निर्भर करता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications