Free Fire MAX के वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के वॉलपेपर्स को लेकर सभी के मन में सवाल रहता है। हर कोई गेम में अपने पसंदीदा कैरेक्टर्स और पेट्स से जुड़े वॉलपेपर्स चाहता है लेकिन इन्हें ढूंढ़ना मुश्किल रहता है। Garena की आधिकारिक वेबसाइट से आप वॉलपेपर को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। कई लोगों को इसका तरीका नहीं पता है और आधिकारिक वेबसाइट के बारे में भी जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि वॉलपेपर को फोन पर कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX के वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?

आप सीधा वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं (Image via Garena)
आप सीधा वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं (Image via Garena)

कई सारी वेबसाइट्स हैं, जहां से वॉलपेपर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इन सभी चीज़ों के बावजूद इसमें वाटरमार्क आता है। आधिकारिक वेबसाइट पर भी HD वॉलपेपर मौजूद है। कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। आप यहां क्लिक करके वेबसाइट खोल सकते हैं। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

Ad
  • स्टेप 1: सबसे पहले ऊपर दी गई लिंक को किसी भी ब्राउजर पर खोलें।
  • स्टेप 2: मीडिया के विकल्प पर जाएं और यहां आपको वॉलपेपर का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे और आपको किसी एक को चुनना है। इसमें PC, 1920 x 1080 और मोबाइल, 1080 x 1920 का साइज मौजूद है।
  • स्टेप 4: दोनों में से किसी एक को चुनें और PC पर फोटो सेव करने के लिए आपको राइट क्लिक करके सेव इमेज के विकल्प पर जाना होगा। दूसरी ओर मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए तस्वीर को होल्ड करें। इसके बाद आपको डाउनलोड इमेज का बटन दिख जाएगा, उसे चुनें।

Free Fire MAX की फोटो आपके पसंदीदा साइज में डाउनलोड हो जाएगी और आप उसे किसी भी जगह पर उपयोग कर सकते हैं। यह HP वॉलपेपर पाने का सबसे अच्छा विकल्प है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications