Free Fire MAX में वॉलपेपर्स को हाई क्वालिटी में किस तरह से डाउनलोड करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX को लाखों-करोड़ो लोग खेलते हैं। ऐसे में कई लोग इसके वॉलपेपर को अपने डिवाइस पर लगाने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, गूगल सर्च द्वारा हाई क्वालिटी की तस्वीरें नहीं मिलती है। इसी वजह से कई लोग निराश हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Free Fire MAX में मोबाइल या PC के लिए सबसे अच्छी क्वालिटी के वॉलपेपर डाउनलोड करने के तरीके के बारे में बताने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के वॉलपेपर्स को हाई क्वालिटी में किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है?

फोटो को डाउनलोड करना बहुत आसान है (Image via Garena)
फोटो को डाउनलोड करना बहुत आसान है (Image via Garena)

फैंस को Free Fire MAX के वॉलपेपर ढूंढने के मामले में संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, एक तरीका है, जिससे बहुत आसानी से आपको ढेरों विकल्प मिल जाएंगे। आपको Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर तस्वीरों का पूरा कैटलॉग मिल जाएगा। आप मोबाइल या PC किसी के लिए भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आप नीचे दी गई स्टेप्स द्वारा वॉलपेपर डाउनलोड कर सकते हैं:

Ad

स्टेप 1: किसी भी एक ब्राउजर को खोलें।

स्टेप 2: इस लिंक 'https://ff.garena.com/en/' द्वारा आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।

स्टेप 3: आपको 'Media' के विकल्प पर क्लिक करना है। मोबाइल में आपको तीन डॉट्स पर यह विकल्प मिलेगा।

स्टेप 4: 'Wallpapers' के बटन पर क्लिक करें और देओरन फुल HD वॉलपेपर खुल जाएंगे।

आपको बेहतरीन विकल्प मिलेंगे (Image via Garena)
आपको बेहतरीन विकल्प मिलेंगे (Image via Garena)

स्टेप 5: आप नीचे जाकर सभी वॉलपेपर देख सकते हैं और किसी एक को आपको चुनना होगा।

Ad

स्टेप 6: वॉलपेपर को खोलें और आपको डाउनलोड करने के विकल्प मिल जाएंगे। आप अपने मोबाइल या PC किसी के भी साइज में डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों में से एक विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7: आपको डाउनलोड के बटन पर क्लिक करना है और यह डाउनलोड हो जाएगा। मोबाइल में इमेज दबाकर रखें और डाउनलोड का बटन मिलेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications