Free Fire MAX के वॉलपेपर्स को मोबाइल और PC पर किस तरह से डाउनलोड करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के कई फैंस हैं और कुछ लोग इसके वॉलपेपर को अपने PC या मोबाइल पर लगाना पसंद करते हैं। कई लोगों को HD वॉलपेपर चुनने के लिए सही विकल्प नहीं मिलते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम गेम के वॉलपेपर्स को डाउनलोड करने के तरीके पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के वॉलपेपर्स को मोबाइल और PC पर किस तरह से डाउनलोड करें?

आपको कई रोचक वॉलपेपर दिख जाएंगे (Image by Garena)
आपको कई रोचक वॉलपेपर दिख जाएंगे (Image by Garena)

Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। आपको किसी अन्य वेबसाइट पर जाने की भी जरूरत नहीं होती है। आप सीधा आधिकारिक तरीके से अपने डिवाइस के लिए वॉलपेपर को चुन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि PC के साथ मोबाइल का भी विकल्प मिल जाता है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1) आपको अपने डिवाइस पर ब्राउजर को खोलना होगा।

स्टेप 2) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कई लोगों को वेबसाइट के बारे में पता नहीं होगा। आप "ff.garena.com" पर क्लिक करके सीधा वहां जा सकते हैं।

स्टेप 3) आधिकारिक वेबसाइट को खोलें और इसके बाद मीडिया के विकल्प पर जाएं।

स्टेप 4) आपको यहां पर वॉलपेपर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा और एक कैटेलॉग खुलेगा। आपको यहां कई विकल्प दिख जाएंगे।

आपको वॉलपेपर चुनना होगा (Image by Garena)
आपको वॉलपेपर चुनना होगा (Image by Garena)

स्टेप 5) आप यहां से ढेरों वॉलपेपर डाउनलोड करने के विकल्प दिख जाएंगे। आप किसी भी एक को चुनना होगा।

स्टेप 6) यह बड़ी स्क्रीन पर खुलेगा और इसमें दो तरह के वॉलपेपर होंगे। आपको यह विकल्प मिलेंगे:

  • PC पर डाउनलोड करने के लिए (1920 x 1080)
  • मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए (1080 x 1920)

आपको किसी भी एक विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप 8) वॉलपेपर को होल्ड करके रखें और आपको डाउनलोड का बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। आपको इसी बीच PC पर फोटो पर राइट क्लिक करके सेव इमेज बटन को चुनना होगा।

App download animated image Get the free App now