Free Fire Max को विंडोस PC और लैपटॉप पर कैसे डाउनलोड करें?

गेम को PC और लैपटॉप पर कैसे डाउनलोड करें? (Image via Garena)
गेम को PC और लैपटॉप पर कैसे डाउनलोड करें? (Image via Garena)

Guide : Free Fire Max विश्व का सबसे विख्यात बैटल रॉयल गेम है जिसे एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। गरेना के डेवेलपर ने इन-गेम OB38 अपडेट को 11 जनवरी 2023 को पेश किया था। लेटेस्ट सफल अपडेट के बाद में अब डेवेलपर नेक्स्ट OB39 अपडेट को जोड़ने की तैयारी में है जो इस महीने 21 मार्च तक रिलीज हो सकता है।

हालांकि, इस टाइटल को प्रोफेशनल प्लेयर्स लैपटॉप और PC पर खेलना पसंद करते हैं। नए खिलाड़ियों को लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करने की जानकारी नहीं है। वो आर्टिकल में दी गई जानकारी को फॉलो कर सकते हैं।


Free Fire Max को विंडोस PC और लैपटॉप पर कैसे डाउनलोड करें?

Free Fire Max गेम का फैन बैस बेहद ज्यादा लोकप्रिय है। इस टाइटल को एंड्रॉइड, iOS और लैपटॉप/PC पर खेला जाता है। हालांकि, विडोस लैपटॉप और PC पर गेम को डाउनलोड करना आसान नहीं होता है। गेमर्स एंड्रॉइड एम्यूलेटर का इस्तेमाल करके गेम को पीसी और लैपटॉप में डाउनलोड कर सकते हैं।

इंटरनेट पर खिलाड़ियों को अनेक फेमस फीचर्स वाले एम्यूलेटर के विकल्प मिल जाएंगे। यहां पर खिलाड़ियों को Bluestack को डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी गई है जिसे स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करके टाइटल को इंस्टॉल कर सकते हैं:

स्टेप 1: गेमिंग लैपटॉप और पीसी में Bluestack की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा। डायरेक्ट वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

स्टेप 2: डाउनलोड एम्यूलेटर पर टच करके पीसी या लैपटॉप में इंस्टॉल करें। पैक डाउनलोड होने के बाद इंस्टॉल करें।

स्टेप 3: गूगल अकाउंट से लॉगिन करें। एम्यूलेटर को चालू करके गूगल प्ले स्टोर को ओपन करें।

स्टेप 4: सर्च बॉक्स में Garena Free Fire Max को सर्च करें। लेटेस्ट अपडेट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 5: गेम की साइज के आधार पर डाउनलोड करें। इंस्टॉल होने के बाद में सोशल मिडिया अकाउंट से लॉगिन करें। उसके बाद में पीसी और लैपटॉप में टाइटल का आनंद ले सकते हैं।

नोट : आर्टिकल में दी गई जानकरी राइटर की सलाह के आधार पर है।

Edited by Sawan E-Sports