Garena Free Fire यह एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम है, जिसे सस्ते मोबाइल पर आसानी से खेला जा सकता है।
Free Fire यह एक ऑनलाइन खेले जाने वाला गेम है, जिसे 111 Dots Studio ने बनाया है और इसे एंड्राइड मोबाइल पर Garena के डेवेल्पर्स ने लॉन्च किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire को मोबाइल पर किस तरह डाउनलोड किया जा सकता है बताने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire Max को चुनिंदा जगहों पर किस तरह से डाउनलोड करें?
Garena Free Fire के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को काफी बेहतरीन फीचर्स प्रदान करते हैं, जिसमें शक्तिशाली कैरेक्टर्स, गन्स, पेट्स, एलिट बंडल्स, एलिट पास मौजूद है। खिलाड़ी स्टोर सेक्शन में मौजूद सामान को डायमंड्स की मदद से खरीद सकता है। Garena Free Fire को प्ले स्टोर पर 500 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है, साथ ही इनकी 4 स्टार रेटिंग है। सभी लोग उपर मौजूद वीडियो में Free Fire के फीचर्स का नजारा देख सकते हैं।
Free Fire को मोबाइल पर किस तरह इंस्टॉल करें?
खिलाड़ी Free Fire को डाउनलोड करने के लिए निचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:
स्टेप 1: सबसे पहले खिलाड़ी मोबाइल में Google Play Store को खोले।
ये भी पढ़ें:- Ajjubhai's (Total Gaming) की Free Fire ID, इनकम, कुल सब्सक्राइबर्स, K/D रेश्यो और अन्य जानकारी
![प्ले स्टोर](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/04/c6021-16183966372080-800.jpg 1920w)
स्टेप 2: फिर खिलाड़ी को सर्च बार में Free Fire को सर्च करना पड़ेगा।
स्टेप 3: खिलाड़ी को नतीजे दिख जाएगें, इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें। डाउनलोड होने के बाद खिलाड़ी Free Fire का मजा ले सकता है, लेफ्ट साइड में मौजूद बटन से ट्रॉय भी कर सकते हैं।
Free Fire गेम का साइज 800MB का है, डाउनलोड होने के बाद खिलाड़ी अपने फ्रेंड के साथ खेलकर मजा ले सकता है।
अधिकांश लोग इसे खेलना पसंद करते हैं क्योकि यह गेम आसानी से सस्ते मोबाइल में रन करता है। सभी खिलाड़ियों को इसमें काफी शानदार ग्राफिक्स के साथ अच्छे मोड्स देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें:- A_S Gaming की Free Fire ID, स्टैट्स, K/D रेश्यो, इनकम, कुल सब्सक्राइबर्स और अन्य जानकारी