Free Fire के नए अपडेट को गूगल प्लेस्टोर या ऐप स्टोर पर से किस तरह डाउनलोड करें?

Garena Free Fire का नया अपडेट आ गया है
Garena Free Fire का नया अपडेट आ गया है

Free Fire का नया OB24 अपडेट आ चुका है और इस अपडेट का नाम Booyah Day है। Garena ने आधिकारिक रूप से इसे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट के लिए आए पैच नोट्स के अनुसार Parafal और Flamethrower नाम के दो हथियार आए हैं और इन्हे स्पान आइलैंड पर भी उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire OB24 अपडेट: Bermuda 2.0, नए हथियार, पेट्स और अन्य चीज़ें

ये बड़ा अपडेट एंड्राइड और iOS दोनों पर उपलब्ध होगा। साथ ही खिलाडी जल्द ही इसे अपडेट करके इसका आनंद ले सकते हैं। खैर, बहुत लोगों को इसे डाउनलोड करने में दिक्कत होगी। इस वजह से इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर से Free Fire के नए अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।


Free Fire के नए अपडेट को किस तरह डाउनलोड करें?

Image Credits: Garena Free Fire
Image Credits: Garena Free Fire

इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप Free Fire Booyah Day अपडेट को एंड्राइड और iOS पर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • Google Play Store iOS App Store को अपने फोन पर खोलें।
  • Garena Free Fire या सिर्फ Free Fire सर्च करें।
  • सूची में सबसे पहले नतीजे पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर अपडेट का विकल्प दिया होगा।
  • उसपर क्लिक कर दें। इसमें थोड़ा समय लगेगा और ये पूरी तरह अपनी इंटरनेट स्पीड पर निर्भर है।
  • डाउनलोड पूरा होने के बाद 5 से 10 मिनट के अंदर ये अपडेट आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा।

इस Free Fire OB24 अपडेट का कुल साइज 350 MB के करीब है और इस वजह से ध्यान रखें कि आपके फोन में इतनी स्टोरेज जरूर खली रहे।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में डिटेक्टिव पांडा के लिए कुछ बढ़िया और अनोखे नाम