Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) गेम को पूरी दुनिया में करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा खेला जाता है। इस गेम को सस्ते डिवाइस में आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। इस टाइटल को इतना पसंद किया जाता है कि ढेरों खिलाड़ियों के PC और मोबाइल डिवाइस में वॉलपेपर्स देखने को मिलते हैं। सभी खिलाड़ियों को HD और हाई क्वालिटी के वॉलपेपर्स पसंद होते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आधिकारिक वेबसाइट से HD वॉलपेपर्स को डाउनलोड करने की जानकारी बताएंगे।
नोट: Free Fire India की वापसी भारत में बहुत जल्द देखने को मिलने वाली है।
Free Fire MAX में HD वॉलपेपर किस तरह डाउनलोड करें?
![बढ़िया क्वालिटी के वॉलपेपर्स उपलब्ध है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/09/3620f-16960503809293-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX की आधिकारिक वेबसाइट पर खिलाड़ियों को जबरदस्त क्वालिटी के वॉलपेपर्स मिल जाते हैं। वहां जाकर पसंदीदा वॉलपेपर का चयन करना होगा। प्लेयर्स को मोबाइल डिवाइस और PC का विकल्प भी मिल जाएगा। इच्छा के तौर पर किसी भी विकल्प से वॉलपेपर को डाउनलोड कर सकेंगे। यहां पर दी गई आसान स्टेप्स का पालन करके तस्वीरों को डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1: आप सभी खिलाड़ियों को स्मार्टफोन और PC में गूगल क्रोम को खोलना होगा।
स्टेप 2: इस आधिकारिक वेबसाइट https://ff.garena.com/en/ को गूगल क्रोम में जाकर खोलें।
स्टेप 3: स्क्रीन पर मेन्यू खुल जाएगा। उसके बाद में 'Media' वाले बटन का चयन करें।
स्टेप 4: 'Wallpapers' वाले बटन पर टच करें। स्क्रीन पर HD और हाई क्वालिटी के वॉलपेपर्स देखने को मिलेंगे।
स्टेप 5: गेमर्स 'Load More' वाले बटन पर टच करके सभी तस्वीरों को स्क्रॉल करके देख सकते हैं।
स्टेप 7: अपनी पसंद के तौर पर शानदार वॉलपेपर का चयन करें। स्क्रीन पर दो विकल्प देखने को मिलेंगे:
- PC और लैपटॉप के लिए डाउनलोड करें (1920 x 1080)
- मोबाइल के लिए डाउनलोड करें (1080 x 1920)
स्टेप 8: क्लिक करने के बाद ब्लैक पेज खुल जाएगा। गेमर्स मोबाइल के लिए Downlaod Image और लैपटॉप या PC के लिए Save image as... करके डाउनलोड कर सकते हैं।