Free Fire MAX को अपने लैपटॉप/PC पर किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को मोबाइल के लिए बनाया गया है। यह अभी एंड्राइड पर मौजूद है लेकिन कई लोग इसे PC पर खेलना चाहते हैं। यह काम आसान नहीं है और इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी होती है। आप अपने PC या लैपटॉप पर इस गेम को एक ही तरह से खेल सकते हैं। गेम को PC के लिए नहीं बनाया गया है लेकिन एम्यूलेटर का उपयोग करके कभी भी गेम को खेला जा सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस बैटल रॉयल गेम को PC या लैपटॉप पर किस तरह से डाउनलोड किया और खेला जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX को अपने लैपटॉप/PC पर किस तरह से डाउनलोड किया जा सकता है?

एम्यूलेटर्स के ढेरों विकल्प मिल जाते हैं। BlueStacks, NoxPlayer, MEmu समेत कई सारे एम्यूलेटर हैं। आप सभी वेबसाइट्स पर जाकर स्पेसिफिकेशन के अनुसार कोई एक एम्यूलेटर चुन सकते हैं। किसी एक विकल्प को डाउनलोड करने का मन बनाने के बाद आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: किसी एक एम्यूलेटर को डाउनलोड कीजिए। आप अपने हिसाब से किसी एक विकल्प पर जा सकते हैं।

स्टेप 2: एम्यूलेटर का सेटअप डाउनलोड करें और फिर इसे इंस्टॉल करें।

स्टेप 3: प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको इसे खोलना है। एम्यूलेटर खोलने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक करें।

स्टेप 4: आपको अपने आधिकारिक अकाउंट से लॉगिन करना होगा।

स्टेप 5: Free Fire MAX को सर्च करें और इसके बाद आप इंस्टॉल करें।

स्टेप 5: थोड़े समय बाद यह डाउनलोड हो जाएगा और इसे आप खोल सकते हैं।

आपको अपने आधिकारिक और मुफ्त अकाउंट से इस गेम में फेसबुक या किसी अन्य तरह द्वारा लॉगिन करना है। इसके बाद आप आसानी से गेम खेल सकते हैं और इसपर अपने हाथ जमा सकते हैं। इसमें अभ्यास सबसे जरुरी है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications