Create

Free Fire (फ्री फायर) में OB32 अपडेट को डायरेक्ट एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें? 

Image Credit : Garena Free Fire
Image Credit : Garena Free Fire

Garena Free Fire के डेवेल्पर्स ने गेम के अंदर OB32 अपडेट के रिवॉर्ड्स और फीचर्स को शामिल कर दिया है। ये अपडेट इन-गेम कल यानि की 19 जनवरी 2022 को लाइव हुआ था। दुनिया भर के गेमर्स इस अपडेट के फीचर्स का काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

इसलिए, कल सुबह से लेकर शाम तक मेंटेनेंस ब्रेक चल रहा था और कोई भी प्लेयर्स गेम को एक्सेस नहीं कर सकते थे। हालांकि, पेच अपडेट समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोफेशनल खिलाड़ियों और स्ट्रीमर्स ने इस अपडेट को डाउनलोड कर लिया था। लेकिन, कुछ एंड्रॉइड और iOS यूजर्स को अपडेट करने में परेशानी हो रही थी। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire (फ्री फायर) में OB32 अपडेट को डायरेक्ट एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें, बताने वाले हैं।


Free Fire (फ्री फायर) में OB32 अपडेट को डायरेक्ट एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें?

youtube-cover

फ्री फायर के डेवेल्पर्स ने खिलाड़ियों को काफी अद्भुद और एक्सपेंसिव रिवॉर्ड्स के साथ फीचर्स को गेम के अंदर शामिल किया है। प्रत्येक अपडेट के दौरान एंड्रॉइड और iOS दोनों डिवाइस की फाइल में परिवर्तन देखने को मिलता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर लगभग 650MB का अपडेट है और iOS डिवाइस पर लगभग 1GB का अपडेट है। इन दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके डायरेक्ट अपडेट कर सकते हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स

एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर खेलने वाले प्लेयर्स गूगल प्ले स्टोर से अपडेट करते हैं। इसलिए, यहां दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: खिलाड़ियों को गूगल प्ले स्टोर के पहले पेज पर जाना होगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके बाद फ्री फायर सर्च करें। प्राप्त नतीजों में अपडेट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: OB32 का नया अपडेट इन-गेम जुड़ जाएगा। नए फीचर्स का आनंद ले।


iOS यूजर्स

iOS यूजर्स फ्री फायर का अपडेट एप्पल स्टोर से करते हैं। इसलिए, यहां दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1: खिलाड़ियों को एप्पल स्टोर ओपन करना पड़ेगा। डायरेक्ट जाने के लिए यहां क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके बाद पेंडिंग अपडेट में जाकर फ्री फायर को अपडेट करें। कुछ ही मिनट में अपडेट होकर OB32 अपडेट इंस्टॉल हो जाएगा।

Edited by सावन सोलंकी
Be the first one to comment