Free Fire Max में जुलाई 2023 के अंदर वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड करें?

HD वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड करें? (Image via Garena)
HD वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड करें? (Image via Garena)

WALLPAPERS : Free Fire Max विश्व का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है जिसे करोड़ों खिलाड़ियों के द्वारा स्मार्टफ़ोन पर खेला जाता है। वर्तमान में इन-गेम खिलाड़ियों को कॉस्मेटिक और एक्सपेंसिव फीचर्स के विकल्प मिलते हैं। इन-गेम डेवेलपर के द्वारा OB40 अपडेट रनिंग पर चल रहा है। इस टाइटल में खिलाड़ियों को अनोखा गेमिंग अनुभव मिलता है जो असली जीवन की तरह महसूस होता है।

हालांकि, फैंस फ्री फायर मैक्स से काफी ज्यादा आकर्षित है। गेमर्स बैटल रॉयल गेम्स के HD वॉलपेपर्स को डाउनलोड करना पसंद करते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में जुलाई 2023 के अंदर वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड करें?, नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में जुलाई 2023 के अंदर वॉलपेपर्स कैसे डाउनलोड करें?

फ्री फायर मैक्स के डेवेलपर की आधिकारिक वेबसाइट मौजूद है। उस वेबसाइट पर खिलाड़ियों को अनेक गेम्स से रिलेटेड मेन्यू देखने को मिल जाएंगे। उन मेन्यू में जाकर पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट से इमेज को डाउनलोड करना आसान होता है। नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: खिलाड़ियों को सबसे पहले वॉलपेपर डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। नीचे लिंक दी गई है।

लिंक : (https://ff.garena.com/en/wallpaper/)

स्टेप 2: उसके बाद में स्क्रीन पर अनेक सेक्शन दिख जाएंगे। प्लेयर्स को स्क्रीन पर मिडिया वाली बटन पर टच क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: स्क्रीन पर प्लेयर्स को वॉलपेपर वाले बटन पर टच करना होगा। स्क्रीन पर सभी वॉलपेपर की लिस्ट दिख जाएगी।

स्टेप 4: अपने पसंदीदा वॉलपेपर का चयन करें। स्क्रीन पर दो विकल्प दिख जाएंगे। जैसे पीसी (1920 x 1080) और मोबाइल(1080 x 1920) आदि।

स्टेप 5: गेमर्स डाउनलोड वाली बटन पर टच करके सेव कर सकते हैं।

नोट : Free Fire वर्जन को भारतीय सरकार ने अंडर सेक्शन 69A IT एक्ट के आधार पर बैन कर दिया था। तब से गेमर्स मैक्स वर्जन को खेलना पसंद करते हैं, जो एकसमान फीचर्स प्रदान करने का दावा करता है।

App download animated image Get the free App now