Free Fire MAX भारत में किन-किन कारणों की वजह से सफल रहा?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में लगातार सुधार देखने को मिला है। इस गेम को पहले Free Fire से थोड़ा और बेहतर बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, ज्यादातर लोग MAX वर्जन को नहीं खेलते थे। हालांकि, अब यह गेम भारत में बहुत ज्यादा फेमस हो गया है। हर कोई Free Fire की जगह MAX खेलना पसंद करते हैं।

Free Fire MAX को किन कारणों से इतनी सफलता मिली

Free Fire MAX का ऐलान लगभग ढाई साले पहले देखने को मिली थी। पहले यह गेम कुछ जगहों पर आया था। कई लोगों का कहना था कि Free Fire अच्छा है लेकिन उन्हें ग्राफिक्स पसंद नहीं आते थे। साथ ही गेम कार्टून जैसा फील होता था। इसी वजह से उन लोगों के लिए Free Fire का एक बड़ा वर्जन लाया गया था।

youtube-cover

इस वर्जन का नाम Free Fire MAX था। यह साधारण वर्जन से हर चीज़ में बेहतर था और इसके लिए ज्यादा स्टोरेज चाहिए थी। भारत में ज्यादातर लोग लो-एंड फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से जब गेम रिलीज हुआ, तो यह काफी चर्चा का विषय रहा। सभी इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि, लोगों को यह खासा पसंद नहीं आया है।

Free Fire MAX रिलीज ही हुआ था और आते ही सभी का पसंदीदा बनना मुश्किल रहता है। इसी वजह से गेम थोड़े अपडेट्स के बाद ज्यादा बेहतर हो गया। बाद में Free Fire को भारत ने 53 अन्य ऐप्स के साथ डाटा की सुरक्षा के चलते बैन कर दिया था। हालांकि, इस बीच एक अजीब चीज़ देखने को मिली, गेम का MAX वर्जन बैन नहीं हुआ।

इसी वजह से Garena इस गेम को भी मुख्य वर्जन के एब्सेंट रहने के पुश किया। इसके बाद से ही लगातार गेम चर्चा का विषय बना हुआ है। सारे Free Fire प्लेयर्स MAX वर्जन खेलना शुरू कर दिए। अब यह गेम पहले से हल्का हो गया है क्योंकि फैंस की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने कई पैक्स ऑनलाइन कर दिया। इन्हीं कारणों की वजह से MAX वर्जन ज्यादा फेमस हो गया।

App download animated image Get the free App now