Free Fire MAX के एडवांस सर्वर का एक्सेस किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर के आते ही चीज़ें चर्चा का विषय बन जाती है। दरअसल, एडवांस सर्वर में फीचर्स आते हैं और इसे मुख्य वर्जन में आने से पहले खिलाड़ी टेस्ट कर सकते हैं। एडवांस सर्वर का आनंद लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभी मौजूदा एडवांस सर्वर 1 सितंबर 2022 को आ गया था लेकिन अब आने वाले सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका सभी को जरूर पता होना चाहिए।


Free Fire के OB36 एडवांस सर्वर को किस तरह से एक्सेस कर सकते हैं?

एडवांस सर्वर को उपयोग करने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह सर्वर कुछ ही दिनों के लिए रहता है। आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको सबसे पहले एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आपको लॉगिन करना होगा (Image via Garena)
आपको लॉगिन करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको अपने गूगल या फिर फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करना होगा। ध्यान रहे कि उसी अकाउंट से लॉगिन करने जो आपके आधिकारिक अकाउंट से कनेक्ट हो।

स्टेप 3: आपको अपनी ईमेल आईडी और अन्य चीज़ें डालनी है। साथ ही सबमिट करना है

आपको यह कोड मिल सटका है (Image via Garena)
आपको यह कोड मिल सटका है (Image via Garena)

आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और इसके बाद अगर किस्मत रही तो आप जरूर ही एक्टिवेशन कोड पा सकते हैं। या कोड कम लोगों को मिलता है।

आपको क्लेम के बटन पर क्लिक करना है (Image via Garena)
आपको क्लेम के बटन पर क्लिक करना है (Image via Garena)

स्टेप 4: अगर आपको कोड मिल जाता है तो फिर आपको APK डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 5: इसे इंस्टॉल करने के बाद आप एक्टिवेशन कोड डालकर लॉगिन कर सकते हैं।

आपको यहां कोड डालना होगा (Image via Garena)
आपको यहां कोड डालना होगा (Image via Garena)

इसी के साथ आप गेम का आनंद ले सकते हैं। यह सही मायने में एक अच्छा विकल्प रहेगा।

नोट: Free Fire भारत में बैन है लेकिन आप MAX वर्जन खेल सकते हैं। दरअसल, इसमें भी वही फीचर्स आते हैं।