Free Fire MAX में हर बड़े अपडेट के पहले एडवांस सर्वर आता है। इसमें नए फीचर्स को टेस्ट किया जाता है और हर किसी के पास यह मौका रहता है। हालांकि, इस ऐप को चलाने के लिए एक्टिवेशन कोड की जरूरत होती है। इसे हासिल करना मुश्किल है लेकिन इस आर्टिकल में हम कोड हासिल करने का तरीका बताएंगे।
Free Fire MAX के एडवांस सर्वर में एक्टिवेशन कोड को हासिल करने का तरीका
आपको इन स्टेप्स का पालन करना है:
1) आपको वेब ब्राउजर को खोलना है और फिर Free Fire MAX के एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाना है। आप यहां क्लिक करके सीधा वेबसाइट पर जा सकते हैं।
![आपको दो विकल्प मिलेंगे (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/06/bfd7f-16565921231750-1920.jpg 1920w)
2) आपको अपने अकाउंट से साइन नहीं करना है और इसमें Google और Facebook अकाउंट विकल्प है।
3) एक पेज खुलेगा, जहां आपको ईमेल ID डालनी है, जहां वो एक्टिवेशन कोड भेजा जाएगा।
4) ईमेल ID डालने के बाद ज्वाइन के बटन पर क्लिक करना है।
5) आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद इंतजार करना है और फिर आपकी ईमेल ID पर कोड भेजा जाएगा।
6) जब आप गेम को डाउनलोड करके ओपन करेंगे तो उसी अकाउंट के साथ खोलें और फिर एक्टिवेशन कोड को डालकर गेम का आनंद लें।
![आपको यहां कोड डालना होगा (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/3de14-16471785807160-1920.jpg 1920w)
आपको इस चीज़ का ध्यान जरूर रखना होगा कि एक्टिवेशन कोड वैलिड हो। अच्छी बात यह है कि इस एडवांस सर्वर में आपको आने वाले फीचर्स को पहले ही टेस्ट करने का मौका मिल जाता है। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि आपको रजिस्ट्रेशन करने पर जरूर एक्टिवेशन कोड मिलेगा।
यह कोड कम मात्रा में उपलब्ध रहता है और इसी वजह से अगर आप जल्दी रजिस्टर करेंगे, तो फिर आपको कोड मिल जाएगा। इसी वजह से जब एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन शुरू हो, आपको जल्दी से रजिस्टर करना होगा
नोट: भारत में कुछ महीनों पहले ही Free Fire को बैन कर दिया गया था। इसी कारण सिर्फ MAX उपलब्ध है और आप इसे खेल सकते हैं।