Free Fire MAX से जुड़े छोटे-छोटे सवालों का जवाब किस जगह से हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को लाखों लोगों द्वारा खेला जाता है। यह कई लोगों का पंसदीदा बैटल रॉयल गेम भी है। कई लोगों को इस गेम से जुड़ी परेशानी आती है और इसके लिए सपोर्ट सेंटर नाम की वेबसाइट मौजूद है। कई बार खिलाड़ियों के मन में गेम को लेकर छोटे-छोटे सवाल आते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि छोटे-बड़े सवालों का जवाब किस जगह से हासिल करें।

Ad

Free Fire MAX से जुड़े छोटे-छोटे सवालों का जवाब किस जगह से हासिल करें?

गेम के डेवलपर्स ने लोगों के सवालों के लिए FAQ की वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर आप यहां क्लिक करके जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर आप गेम को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा लेनदेन से जुड़ी छोटी-बड़ी जानकारी भी काफी अहम किरदार निभा सकती है।

यह वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है
यह वेबसाइट का स्क्रीनशॉट है

इस वेबसाइट पर लोगों के मन में आने वाले छोटे-छोटे सवालों को साफ तौर पर मेंशन किया गया है। आपको सिर्फ सवालों के बीच में अपना विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपको सवालों पर क्लिक करना है और आपको तुरंत जवाब दिख जाएगा। आपको इस वेबसाइट पर सिर्फ इंग्लिश ही नहीं, बल्कि हिंदी के विकल्प भी मिल जाते हैं।

Ad

आपको यहां गेम में आने वाले इवेंट्स और लक रॉयल समेत अन्य चीज़ों से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी डेवलपर्स द्वारा Free Fire MAX में दिया जाता है लेकिन चीज़ों के बारे में ज्यादा पता नहीं होने के कारण लोग इसे नज़रअंदाज भी कर देते हैं। वेबसाइट पर इससे जुड़ी जानकारी भी मौजूद है।

आपको बता दें कि Garena की दो वेबसाइट्स पर FAQ सेक्शन है। आप किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से सवाल ढूंढकर जवाब पा सकते हैं। अगर कोई ऐसा सवाल है, जिसका जवाब इनपर नहीं है, तो फिर आपको हेल्प सेंटर वेबसाइट पर जाकर सीधा डेवलपर्स से सवाल करना चाहिए।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications