Free Fire MAX में इन-गेम स्टोर से कैरेक्टर्स को किस तरह से खरीदें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। कैरेक्टर्स का हर कोई उपयोग करके गेम में बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। कई लोगों को कैरेक्टर्स को खरीदने का तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में इन-गेम स्टोर से अलग-अलग कैरेक्टर्स को हासिल करने के तरीके को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में किस तरह से कैरेक्टर्स को खरीदा जा सकता है?

कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत होती है और इसी वजह से इनका उपयोग करने से आपको फायदा मिलता है। समय आने पर फाइट्स में इन कैरेक्टर्स की ताकत से फायदा मिलता है। कई नए खिलाड़ी कैरेक्टर्स से अभी परिचित हो रहे हैं और इसी वजह से उन्हें इन्हें खरीदने का तरीका नहीं पता है। आपको कैरेक्टर्स खरीदने के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को खोलें और आपको मुख्य स्क्रीन पर स्टोर का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 2: आपको इसके अंदर कैरेक्टर्स का विकल्प दिख जाएगा, उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 3: आपको यहां अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स मिल जाएंगे। साथ ही इन कैरेक्टर्स की कीमत भी लिखी है। कई कैरेक्टर्स सिर्फ डायमंड्स खर्च करने पर उपलब्ध है और कई को आप गोल्ड कोइंस से भी हासिल कर सकते हैं।

स्टेप 4: आपको कई सारे विकल्प दिख जाएंगे और आपको किसी एक को चुनना है। उसपर क्लिक करने के बाद नीच पर्चेस का बटन आ जाएगा।

स्टेप 5: पर्चेस के बटन पर क्लिक करके आपको पेमेंट करनी होगी। अगर आपके पास पर्याप्त डायमंड्स हैं, तो फिर आप खरीदी कर सकते हैं।

youtube-cover

कैरेक्टर को हासिल करने के बाद आप उसे वॉल्ट सेक्शन से सेट कर सकते हैं। साथ ही कई लोग कैरेक्टर्स को लेवल-अप करना भी पसंद करते हैं। हालांकि, इसके लिए अलग से डायमंड्स को खर्च करना पड़ता है। खैर, कैरेक्टर का उपयोग करने से जरूर ही आपको फायदा मिलेगा।

App download animated image Get the free App now