Free Fire में गोल्ड कोइंस की मदद से कैरेक्टर्स को कैसे खरीदें?

Free Fire image via ff.garena.com
Free Fire image via ff.garena.com

गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। सभी कैरेक्टर्स के पास अलग ताकत रहती हैं और आप इनकी ताकत से दुश्मनों के खिलाफ फाइट्स में ताकत उठा सकते हैं। इसी वजह से कैरेक्टर्स को Free Fire का एक अहम हिस्सा माना जाता है। कैरेक्टर्स को डायमंड्स और गोल्ड कोइंस दोनों से खरीदा जा सकता है।

Ad

Free Fire में गोल्ड कोइंस की मदद से कैरेक्टर्स को कैसे खरीदें?

खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा कि सभी कैरक्टर्स गोल्ड कोइंस द्वारा नहीं खरीदे जा सकते हैं। कुछ कैरेक्टर्स सिर्फ डायमंड्स की मदद से ही खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, कई ऐसे जबरदस्त कैरेक्टर्स हैं जिन्हें आप गोल्ड कोइंस द्वारा हासिल कर सकते हैं। कई लोगों को इसका तरीका पता नहीं है। आप नीचे दी गईं स्टेप्स की मदद से Free Fire में गोल्ड कोइंस की मदद से कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं।

स्टेप 1: Free Fire खोलें और मुख्य स्क्रीन पर जाएं।

स्टेप 2: आपको स्टोर का विकल्प दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: स्टोर पर क्लिक करने के बाद कई विकल्प आ जाएंगे और इसमें कैरेक्टर्स का एक ऑप्शन दिया होगा, उसपर क्लिक करना है।

स्टेप 4: कई सारे कैरेक्टर्स सामने आ जाएंगे और इसके बाद आपको जो कैरेक्टर पसंद है, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 5: ध्यान रखें कि वो कैरेक्टर गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदने के लिए उपलब्ध हो। आपको पर्चेस पर क्लिक करना है।

कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद हैं
कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद हैं

स्टेप 6: आपको डायमंड्स या गोल्ड कोइंस से खरीदने का विकल्प मिल जाएगा। आपको यहां पर गोल्ड कोइंस का विकल्प चुनना है और इसके बाद वो कैरेक्टर आपके एकाउंट में जुड़ जाएगा।

Ad

स्टेप 7: आप वॉल्ट में जाकर अपने कैरेक्टर को चेक कर सकते हैं।

(नोट: यह आर्टिकल नए खिलाड़ियों के लिए है। कई लोगों को पहले ही कैरेक्टर्स खरीदने के तरीके के बारे में जानकारी होगी।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications