Free Fire Max में भारतीय खिलाड़ियों के लिए डेस्टिनी गार्डियन XM8 गन स्किन कैसे प्राप्त करें?

गन स्किन (Image Credit : Garena)
गन स्किन (Image Credit : Garena)

Garena Free Fire Max में हथियार गेम का शुरुआत से ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। गेम के अंदर डेवेल्पर्स हर अपडेट और इवेंट के अनुसार इन-गेम हथियार की अनोखी और अद्भुद स्किन शामिल करते हैं। वर्तमान समय में गेम के अंदर डेवेल्पर्स ने फेडेड व्हील के दौरान XM8 - डेस्टिनी गार्डियन गन स्किन को शामिल किया है। गेमर्स इस गन स्किन को लक रॉयल से स्पिन के दौरान प्राप्त कर सकते हैं।

गेमर्स फेडेड व्हील में जाकर स्पिन करके अनोखी गन स्किन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, स्पिन के दौरान इवेंट में मौजदू अन्य इनाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में भारतीय खिलाड़ियों के लिए डेस्टिनी गार्डियन XM8 गन स्किन कैसे प्राप्त करें, बताने वाले हैं।


Free Fire Max में भारतीय खिलाड़ियों के लिए डेस्टिनी गार्डियन XM8 गन स्किन कैसे प्राप्त करें?

youtube-cover

Garena Free Fire Max के डेवेल्पर्स ने गेम के अंदर लक रॉयल सेक्शन में 22 मई 2022 यानि की आज इवेंट शामिल किया है। इस इवेंट में खिलाड़ियों को डेस्टिनी गार्डियन गन स्किन, पैराशूट, लूट बॉक्स और स्काईबोर्ड आइटम मिल सकते हैं। क्योंकि, स्पिन करने पर खिलाड़ियों को रैंडम इनाम कलेक्ट होते हैं।

गेमर्स को लगातार स्पिन करना पड़ेगा। उसके बाद ही अनोखी गन स्किन प्राप्त हो सकती है। नीचे आइटम की लिस्ट दी गई है।

  • XM8 – डेस्टिनी गार्डियन
  • क्यूब फ्रेग्मेंट
  • SCAR – फैंटम वेपन लूट क्रेट
  • डेस्टिनी गार्डियन पैराशूट
  • डेस्टिनी गार्डियन XM8 टोकन बॉक्स
  • लाइटिंग रिएक्टर लूट बॉक्स
  • डायमंड रॉयल वाउचर (समाप्त होने की तारीख 20 जून 2022)
  • विक्ट्री विंग्स लूट क्रेट
  • डेस्टिनी गार्डियन स्काईबोर्ड
  • डेस्टिनी लाइटिंग

गेमर्स को सबसे पहले इवेंट से दो इनाम रिमूव करना पड़ेगें। उसके बाद खिलाड़ियों को स्पिन करने का ऑप्शन दिख जाएगा। डायमंड खर्च करके स्पिन के दौरान इनाम को प्राप्त कर सकते हैं।


Free Fire Max में फेडेड व्हील में कैसे जा सकते हैं?

स्टेप 1: फ्री फायर मैक्स को ओपन करने के बाद लेफ्ट साइड लक रॉयल बटन पर क्लिक करके फेडेड व्हील सेक्शन में जाएं।

स्टेप 2: उसके बाद स्क्रीन पर खिलाड़ियों को XM8 - डेस्टिनी गार्डियन का इवेंट दिख जाएगा।

स्टेप 3: दो इनाम को रिमूव करें और स्पिन करके इनाम को प्राप्त करें।