Free Fire MAX में कम कीमत में डायमंड्स कैसे खरीदें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की प्रीमियम करेंसी डायमंड्स हैं। इस करेंसी का उपयोग करके पेट्स, कैरेक्टर्स, गन स्किन, इमोट्स, बंडल और रूम कार्ड समेत अन्य चीजों को खरीद सकते हैं। हालांकि, सभी प्लेयर्स डायमंड्स को खरीदने में फायदेमंद तरीके खोजते रहते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम कम कीमत में डायमंड्स खरीदने की जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire MAX में कम कीमत में डायमंड्स कैसे खरीदें?

साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप के विकल्प (Image via Garena)
साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप के विकल्प (Image via Garena)

Free Fire MAX में मेंबरशिप का उपयोग करके कम कीमत में डायमंड्स खरीद सकते हैं। हालांकि, इन-गेम मेंबरशिप में दो विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप है। इन दोनों में अलग-अलग प्रकार के फीचर्स मिलते हैं। यहां पर दोनों मेंबरशिप के रिवॉर्ड्स की जानकारी दी गई है:

साप्ताहिक मेंबरशिप

यह मेंबरशिप एक सप्ताह के लिए बनाई गई है, जिसे 159 भारतीय रूपये में खरीद सकते हैं। यहां पर मौजूद रिवॉर्ड्स मिलेंगे:

  • 100 डायमंड्स तुरंत मिलेंगे
  • 350 डायमंड्स में से हर दिन मिलेंगे
  • साप्ताहिक मेंबरशिप आइकॉन
  • डिस्काउंट स्टोर प्रिविलेज
  • 8x यूनिवर्सल EP बैज
  • सेकंड चांस

मासिक मेंबरशिप

यह मेंबरशिप एक महीने के लिए बनाई गई है, जिसे 799 भारतीय रूपये में खरीद सकते हैं। यहां पर मौजूद रिवॉर्ड्स मिलेंगे:

  • 500 डायमंड्स तुरंत मिलेंगे
  • 2100 डायमंड्स में से हर दिन मिलेंगे
  • मासिक मेंबरशिप आइकॉन
  • डिस्काउंट स्टोर प्रिविलेज
  • 60x यूनिवर्सल EP बैज
  • 5x सेकंड चांस
  • वेपन स्किन गिफ्ट बॉक्स

वेपन स्किन गिफ्ट बॉक्स में खिलाड़ियों को गन स्किन मिलने वाली है। यहां पर मौजूद स्किन बॉक्स खोलने पर मिलेगी:

  • M4A1 Pink Laminate
  • Futuristic SCAR
  • MP40 – Sneaky Clown
  • M1014 Winterlands
  • Thompson Time Travelers
  • FAMAS Swagger Ownage

Free Fire MAX में मेंबरशीप कैसे खरीदें?

स्टेप 1: आपको स्मार्टफोन में Free Fire MAX गेम चालू करना होगा।

मेंबरशिप बटन पर टच करें (Image via Garena)
मेंबरशिप बटन पर टच करें (Image via Garena)

स्टेप 2: लॉबी स्क्रीन पर ऊपर की ओर मेंबरशिप वाले बटन पर टच करें।

स्टेप 3: स्क्रीन पर साप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप का विकल्प खुल जाएगा।

स्टेप 4: पसंदीदा मेंबरशिप का चयन करें। कीमत के अनुसार भारतीय तरीके से पेमेंट करें। मेंबरशिप एक्टिव हो जाएगी। फीचर्स का लाभ ले सकते हैं।

App download animated image Get the free App now