Free Fire MAX में DJ Alok को सबसे शानदार और जबरदस्त कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है। इस कैरेक्टर से आप काफी मौकों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आप कुछ तरीकों से इस कैरेक्टर को मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। अगर आपको दूसरा कैरेक्टर पसंद है तो आप उसे भी पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Alok या अन्य कैरेक्टर्स मुफ्त में हासिल करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में मुफ्त DJ Alok और अन्य कैरेक्टर्स कैसे हासिल करें?
इस समय आपके पास कैरेक्टर्स मुफ्त में हासिल करने के दो तरीके हैं। यह रहे तरीके:
- Trial Card
- LINK system
Trial Card
“Get Trial Card” इवेंट की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी और इसका अंत 15 अप्रैल 2022 को होगा। अगर अपने शुरुआत से हर दिन लॉगिन किया होगा तो फिर आपके पास मौका रहेगा। आप बाद में कोई एक कैरेक्टर मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।
LINK system
![आपके पास एक और तरीका है (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/03/b4ce9-16481064657784-1920.jpg 1920w)
LINK system इवेंट से आप कोई भी कैरेक्टर्स मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। दरअसल, आपको LINK टोकन्स हासिल करने होंगे। यह रहे मिशन्स जिससे आप LINK टोकन्स हासिल कर सकते हैं:
- एक मैच खेलें – 2 LINK टोकन्स
- 5 किल्स करें – 1 LINK टोकन
- एक मैच क्लैश स्क्वाड मोड में जीतें – 1 LINK टोकन
- बैटल रॉयल मोड के टॉप 5 में पहुंचें – 1 LINK टोकन
- 60 मिनट्स के लिए खेलें – 2 LINK टोकन्स
- 8 मुकाबले खेलें – 1 LINK टोकन
- 80 मिनट्स के लिए खेलें – 2 LINK टोकन्स
- 12 मैच खेलें – 1 LINK टोकन
आप 100 टोकन्स के बदले अपने पसंद का कोई एक कैरेक्टर हासिल कर सकते हैं। आप एक दिन में 500 गोल्ड कॉइन्स खर्च करके 5 लिंक टोकन्स हासिल कर सकते हैं।