Free Fire MAX के नए Spend & Claim इवेंट द्वारा मुफ्त AK स्किन कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर बार नए इवेंट्स आते हैं। हाल ही में Garena ने भारतीय सर्वर पर Spend and Claim नाम का इवेंट लॉन्च किया इसमें आपको डायमंड्स खर्च करने पर इनाम मिलता है। इस तरह के इवेंट पहले भी आ चुके हैं। इस बार आपको डायमंड्स खर्च करने के बाद AK47 गन स्किन इनाम के तौर पर मिलती है। इसके अलावा इसमें Gathering my Squad नाम का सॉन्ग भी देखने को मिल रहा है जो Anitta के साथ कोलैबरेशन का हिस्सा है।


Free Fire MAX के नए Spend & Claim इवेंट द्वारा इनाम कैसे हासिल करें?

यह इवेंट 13 सितंबर 2022 तक चलेगा (Image via Garena)
यह इवेंट 13 सितंबर 2022 तक चलेगा (Image via Garena)

Spend & Claim इवेंट की शुरुआत 9 सितंबर 2022 को हुई थी और यह Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर 13 सितंबर 2022 तक चेलगा। अभी इस इवेंट में बहुत समय है और आप यहां पर शानदार चीन हासिल कर सकते हैं। इसमें पहला इनाम Gathering my Squad है, जो 1500 डायमंड्स की खरीदी पर मिलता है। इससे आप AK47 – Sound Crafter हासिल कर सकते हैं।


इवेंट द्वारा इनाम कैसे हासिल करें?

youtube-cover

आप इस तरह से गन स्किन हासिल कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX खोलना है और इसके बाद आपको डायमंड्स खर्च करना है। इसमें आप स्टोर्स, इवेंट्स या अन्य चीज़ों में आप डायमंड्स खर्च कर सकते हैं। आपको 1500 डायमंड्स खर्च करना होंगे।

स्टेप 2: आपको इवेंट के विकल्प में जाना है और फॉर Spend & Claim टैब में क्लिक करना है।

 आपको यहां से इनाम कलेक्ट करना होगा (Image via Garena)
आपको यहां से इनाम कलेक्ट करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 3: आपको इनाम क्लेम करना है और इसी के साथ आपको AK47 Sound Crafter मिल जाएगी। आप इसे वेपन सेक्शन से लगा सकते हैं।

डायमंड्स खर्च करने की कोई लिमिट नहीं है लेकिन 1500 डायमंड्स खर्च के बाद आप इनाम को हासिल करने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports