Free Fire MAX में मुफ्त AWM Skull Punker स्किन कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB41 अपडेट आ गया है। इसके साथ ही खास फीचर्स और इवेंट्स आए हैं। एक इवेंट द्वारा मुफ्त में AWM Skull Punker स्किन पाई जा सकती है। इस आर्टिकल में हम मुफ्त स्किन पाने के तरीके पर बात करेंगे।


Free Fire MAX में मुफ्त AWM Skull Punker स्किन कैसे हासिल करें?

AWM Skull Punker इवेंट अब अपडेट के बाद उपलब्ध हो गया है। इसे 10 अगस्त 2023 को लाया गया था और यह 17 अगस्त 2023 तक चलने वाला है। आप यहां डेली मिशन करके खास येलो टिकट्स पा सकते हैं।

डेली मिशन्स करने होंगे (Image via Garena)
डेली मिशन्स करने होंगे (Image via Garena)

टिकट्स हासिल करने के लिए मिशन्स:

  • 1x येलो टिकट टोकन पाने के लिए 4 मैच खेलें।
  • 10000 डैमेज देकर 1x येलो टिकट टोकन पाएं।
  • 25 विरोधियों को एलिमिनेट करके 1x येलो टिकट टोकन पाएं।
  • ग्लू वॉल द्वारा 500 का डैमेज देकर 1x येलो टिकट टोकन पाएं।
  • 5 एक्टिव ताकतों का इस्तेमाल करके 1x येलो टिकट टोकन पाएं।
एक्चेंज सेक्शन मिलेगा (Image via Garena)
एक्चेंज सेक्शन मिलेगा (Image via Garena)

आप टोकन्स हासिल करने के बाद नीचे दिए गए आयटम्स से इन्हें एक्सचेंज कर सकते हैं:

  • पेट फूड – 3x येलो टिकट टोकन
  • स्कैन – 6x येलो टिकट टोकन
  • बाउंटी टोकन – 6x येलो टिकट टोकन
  • रूम कार्ड (12 घंटे की लिमिट) – 15x येलो टिकट टोकन
  • AWM Skull Punker स्किन – 25x येलो टिकट टोकन

Free Fire MAX में मुफ्त AWM Skull Punker स्किन कैसे हासिल करें?

स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और ऊपर बताए गए डेली मिशन्स पूरे करें।

आपको मुफ्त AWM मिल सकती है (Image via Garena)
आपको मुफ्त AWM मिल सकती है (Image via Garena)

स्टेप 2: टास्क होने के बाद इवेंट में जाएं और यहां OB41 patch टैब दिखेगा, वहां से येलो टिकट टोकन्स क्लेम करें।

स्टेप 3: एक्सचेंज स्टोर में जाकर टोकन्स को एक्सचेंज करके AWM Skull Punker स्किन पाएं।

आपको 25 टोकन्स की जरूरत होगी।


अपडेट किए गए कैरेक्टर्स का उपयोग किया जा सकता है

अपडेट कैरेक्टर्स को ट्राय किया जा सकता है (Image via Garena)
अपडेट कैरेक्टर्स को ट्राय किया जा सकता है (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB41 अपडेट के दौरान डेवलपर्स ने कई सारे कैरेक्टर्स की स्किल्स में बदलाव किया है। प्लेयर्स इन स्किल्स का ट्रायल द्वारा अनुभव ले सकते हैं। इन कैरेक्टर्स पर ट्रायल उपलब्ध है:

  • Moco
  • Shani
  • Nairi
  • Shirou
  • Antonio
  • Skyler

आप 10 अगस्त से 17 अगस्त तक ही इसका आनंद ले पाएंगे।

App download animated image Get the free App now