Free Fire MAX में Booyah Bonanza इवेंट द्वारा मुफ्त बैकपैक स्किन कैसे पाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए इवेंट्स आते हैं। Booyah Bonanza को हाल ही में जोड़ा गया है और इसके अंदर आप कुछ मैचों में जीत हासिल करके मुफ्त बैकपैक स्किन पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इस इवेंट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में Booyah Bonanza इवेंट हुआ शुरू

डेवलपर्स ने गेम में Booyah Bonanza इवेंट की शुरुआत कर दी है और यहां पर आप कुछ इनाम मुफ्त में पा सकते हैं। दरअसल, यह इवेंट 23 सितंबर को आया था और यह 28 सितंबर 2023 तक चलने वाला है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप आसानी से गोल्ड कोइंस और बैकपैक की स्किन पा सकते हैं।

नए Booyah Bonanza इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जरुरी चीज़ें (Image via Garena)
नए Booyah Bonanza इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जरुरी चीज़ें (Image via Garena)

आपको Free Fire MAX के Booyah Bonanza इवेंट में हिस्सा के लिए यह मिशन्स करने होंगे:

  1. 6 बार Booyah हासिल करने पर आपको मुफ्त 5000 गोल्ड कोइंस मिलेंगे।
  2. 12 बार Booyah करने पर आपको मुफ्त Murderous Amusement बैकपैक स्किन दी जाएगी।

आपको कुल 12 Booyah हासिल करनी हैं और इसके बाद आप दोनों ही आयटम्स एक साथ मुफ्त में हासिल कर पाएंगे। आपको बता दें कि डेवलपर्स ने किसी मोड का नाम नहीं लिखा है। ऐसे में आप बैटल रॉयल या क्लैश स्क्वाड मोड में से किसी में भी इस टास्क को पूरा कर सकते हैं। क्लैश स्क्वाड मोड के लिए यह आसान विकल्प बन जाता है।


Free Fire MAX में मुफ्त Murderous Amusement बैकपैक स्किन किस तरह पाएं?

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके आसानी से बैकपैक स्किन पा सकते हैं:

  • स्टेप 1: आपको सबसे पहले मिशन को पूरा करना होगा।
  • स्टेप 2: इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3: Guild Glory टैब को चुनें और Booyah Bonanza इवेंट को चुनें
  • स्टेप 4: आपको क्लेम बटन पर क्लिक करना होगा और इनाम मिल जाएगा।

यह बैकपैक स्किन हमेशा आपके पास रहेगी और आप इसे कभी भी उपयोग कर पाएंगे।

App download animated image Get the free App now