Free Fire MAX में Better Together इवेंट द्वारा मुफ्त में बंडल कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार अलग-अलग तरह के इवेंट्स को जोड़ा जाता है। हाल ही में गेम में Better Together नाम के इवेंट को शामिल किया गया है। इसमें हिस्सा लेकर आप एक शानदार बंडल मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम नए इवेंट के बारे में आपको जानकारी देंगे और पता लगाएंगे कि मुफ्त में इनाम किस तरह पा सकते हैं।


Free Fire MAX में Better Together इवेंट द्वारा मुफ्त में बंडल कैसे हासिल करें?

डेवलपर्स ने थोड़े समय पहले ही Better Together नाम का इवेंट रिलीज किया है। यह 13 फरवरी 2024 यानी कल रिलीज किया गया था। यह 28 फरवरी 2024 तक चलने वाला है। अभी खिलाड़ियों के पास इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए काफी ज्यादा समय है। इसमें तीन आसान टास्क हैं। इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

  • 6 टीममेट्स की मदद करने पर 2000 गोल्ड कोइंस मिलेंगे।
  • 12 टीममेट्स की मदद करने पर मुफ्त 4 गोल्ड रॉयल वाउचर पाएं।
  • 18 टीममेट्स की मदद करने पर मुफ्त में Buttercup Dusk बंडल या 10 डायमंड रॉयल वाउचर्स हासिल करें।

मुफ्त इनाम को क्लेम कैसे करें?

आपको नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।

स्टेप 2: आपको किसी भी मोड में 18 टीममेट्स की मदद करनी है। इस टास्क में काफी मेहनत लगेगी।

स्टेप 3: मिशन होने के बाद इवेंट के विकल्प पर जाएं और आपको Better Together के विकल्प को चुनना होगा।

स्टेप 4: चारों इनामों के सामने क्लेम बटन दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें और इसी के साथ मुफ्त में यह चीज़ें मिल जाएंगी।

Buttercup Dusk बंडल दिखने में काफी अच्छा लगता है। अमूमन इसे डायमंड्स खर्च करके हासिल करना पड़ता है लेकिन आपको यह अभी मुफ्त में मिल रहा है। इसी के चलते आपको मौके का फायदा उठाना चाहिए।

App download animated image Get the free App now