Free Fire MAX में OB45 अपडेट के बाद मुफ्त कैरेक्टर की किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB45 अपडेट हाल ही में आया है। इस अपडेट के बाद हर कोई नए फीचर्स को टेस्ट कर रहा है। 26 जून 2024 को यह वर्जन आया था और इसी के साथ नए कैरेक्टर की एंट्री हुई है। इसके साथ ही कुछ कैरेक्टर्स को अपडेट किया गया है और उनकी ताकत में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस समय उन कैरेक्टर्स को मुफ्त में पाने और उपयोग करने का अच्छा मौका है। यह कैरेक्टर्स सीमित दिनों के लिए ही मिलने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में OB45 अपडेट के बाद मुफ्त कैरेक्टर की किस तरह से हासिल करें?

OB45 के साथ खास इवेंट (Image via Garena/Screenshot)
OB45 के साथ खास इवेंट (Image via Garena/Screenshot)

OB45 अपडेट के बाद अब एक इवेंट आया है, जिसमें उन कैरेक्टर्स को टेस्ट किया जा सकेगा, जिनमें बदलाव किया गया है। 26 जून 2024 से लेकर 2 जुलाई के बीच खिलाड़ियों के पास नए कैरेक्टर्स को टेस्ट करने का विकल्प होगा। आपको सिर्फ इवेंट में जाकर कैरेक्टर्स को क्लेम करना है। नीचे तरीका और सारी स्टेप्स दी गई है:

Ad

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपडेट करें। आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गेम को अपडेट करना होगा। इससे आप OB45 वर्जन पर शिफ्ट हो जाएंगे।

स्टेप 2: गेम खोलें और फिर लॉगिन करें। लोडिंग स्क्रीन खुलने का इंतजार करें।

स्टेप 3: इवेंट के सेक्शन में जाना है और यहां से Try Update Character के टैब को चुनें।

स्टेप 4: आपके सामने सभी अपडेट हुए कैरेक्टर्स नज़र आ जाएंगे। आप उन्हें क्लेम कर सकते हैं और फिर गेम में अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। मुफ्त में कैरेक्टर्स की नई स्किल्स और बदलावों को टेस्ट करने का यह अच्छा विकल्प है।

अगर आपको कोई कैरेक्टर पसंद आता है, तो फिर आप यहां ट्रायल लेने के बाद उसे हमेशा के लिए खरीद भी सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications