Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें?

मुफ्त कैरेक्टर्स (Image Credit : Garena)
मुफ्त कैरेक्टर्स (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में कैरेक्टर्स गेम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, और डेवेल्पर्स इन पात्रों को मुफ्त में प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, इन ताकतवर कैरेक्टर्स को गेमर्स एक टच में अनलॉक नहीं कर सकते हैं। डेवेलपर ने गेम के अंदर OB34 अपडेट में अनेक बदलाव किये थे। इस सभी अपडेट में खिलाड़ियों को लिंक सिस्टम प्रदान किया है। गेमर्स इस फीचर्स में लिंक प्रोग्रेस पूरा करके अपनी पसंद के अनुसार ताकतवर कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं।

ये सिस्टम खिलाड़ियों को कुछ समय पहले ही प्राप्त हो गया था। दरअसल, अनेक प्लेयर्स को इस सिस्टम के बारे में जानकारी नहीं मिल रही थी। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें, बताने वाले हैं।


Free Fire Max में मुफ्त कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त करें?

कैरेक्टर्स को अनलॉक करें(Image Credit : Garena)
कैरेक्टर्स को अनलॉक करें(Image Credit : Garena)

डेवेल्पर्स ने कोई अलग से टैब नहीं दिया हुआ है। प्लेयर्स सबसे ऊपर राइट साइड में कैरेक्टर लिंक पर टच कर सकते हैं। गोल्ड का यूज करके गेमर्स कैरेक्टर्स को लिंक कर सकते हैं प्रतिदिन खिलाड़ियों को करीबन 1500 लिंक प्राप्त हो सकती है। 200 कोइंस में गेमर्स 100 लिंक प्रोग्रेस प्राप्त कर सकते हैं। इसमें करीबन खिलाड़ियों को 5 बार लिंक मिलती है।

फ्री फायर मैक्स में गेमर्स 13,500 लिंक प्रोग्रेस पुरे करके कैरेक्टर्स को मुफ्त में अनलॉक कर सकते हैं।

प्लेयर्स को ध्यान देना चाहिए की वह एक बार में सिर्फ एक ही पात्र को लिंक कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास में स्विच करने का विकल्प मौजूद है। अगर खिलाड़ियों को कैरेक्टर स्विच करना है तो उनको कुल 24 घंटों की समय सिमा दी गई है।


Free Fire Max में लिंक सिस्टम कैसे कर सकते हैं?

गेमर्स नीचे दी गई आसान जानकारी को फॉलो करके लिंक सिस्टम को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं और कैरेक्टर को मुफ्त में अनलॉक कर सकते हैं:

स्टेप 1: गेमर्स को Free Fire Max गेम चालू करना पड़ेगा। उसके बाद कैरेक्टर बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 2: उसके राइट साइड में खिलाड़ियों को लिंक बटन पर क्लीक करना पड़ेगा। खिलाड़ियों को स्क्रीन पर अनेक कैरेक्टर्स की लिस्ट दिख जाएगी।

स्टेप 3: गेमर्स बैटल रॉयल मोड के अंदर पात्र का चयन करके 13,500 लिंक कलेक्ट करें। उसके बाद प्रोग्रेस के अनुसार स्किन को हासिल करें।

गेमर्स 2000 लिंक प्रोग्रेस को प्रतिदिन प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद कैरेक्टर्स को मुफ्त में अनलॉक कर सकते हैं। ये ताकतवर कैरेक्टर्स अनलॉक Alok, Dimitri, K, और Skyler करें।