Free Fire MAX में 'Link' मेथड से मुफ्त में कैरेक्टर्स किस तरह हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स का सही तरह से उपयोग करके आपको काफी ज्यादा फायदा मिल सकता है। कुछ समय गेम में Link सिस्टम नाम का फीचर आया है और आप इसका इस्तेमाल करते हुए कैरेक्टर्स को मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।


Free Fire MAX में 'Link' मेथड से मुफ्त में कैरेक्टर्स किस तरह हासिल करें?

youtube-cover

आप आसान स्टेप्स का पालन करके मुफ्त में कैरेक्टर पा सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX खोलें और 'Character' सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2: आपको यहां 'Link' का विकल्प मिलेगा।

स्टेप 3: 'Plus' आइकन पर क्लिक करके आप कोई एक कैरेक्टर चुन सकते हैं।

कैरेक्टर का चुनाव (Image via The POP GAMER/YouTube)
कैरेक्टर का चुनाव (Image via The POP GAMER/YouTube)

नोट: आप एक बार में एक कैरेक्टर ही चुन सकते हैं और 24 घंटे तक इसे बदल नहीं सकते।

स्टेप 4: एक बार चुनाव होने के बाद आपको कुछ आसान चीज़ें करनी है। आपको एक कैरेक्टर हासिल करने के लिए 13,500 LINK पॉइंट्स की जरूरत होगी। आप इन पॉइंट्स को इन तरीकों से हासिल कर सकते हैं:

  • मैच खेलकर
  • गोल्ड को एक्सचेंज करके
दोनों तरीकों से हासिल करना जरुरी नहीं है  (Image via Garena)
दोनों तरीकों से हासिल करना जरुरी नहीं है (Image via Garena)

आप इन दो तरीकों से एक दिन में ज्यादा से 2000 पॉइंट पा सकते हैं। 1500 अंत मैच खेलकर वहीं 500 गोल्ड एक्सचेंज करके हासिल किए जा सकते हैं। आप इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. 100 पॉइंट्स - 200 गोल्ड (पहला ड्रॉ)
  2. 100 पॉइंट्स - 400 गोल्ड (दूसरा ड्रॉ)
  3. 100 पॉइंट्स - 600 गोल्ड (तीसरा ड्रॉ)
  4. 100 पॉइंट्स - 1000 गोल्ड (चौथा ड्रॉ)
  5. 100 पॉइंट्स - 1500 गोल्ड (पांचवां ड्रॉ)

आप 3700 गोल्ड कोइंस खर्च करके 500 LINK पॉइंट्स रोज़ हासिल कर सकते हैं।

स्टेप 5: 13,500 अंक पाने के बाद आपको 'Claim' बटन पर क्लिक करना है। इससे आप कैरेक्टर को हमेशा के लिए हासिल कर पाएंगे।

लिंक सिस्टम काफी आसान है (Image via Garena)
लिंक सिस्टम काफी आसान है (Image via Garena)

नोट: आप इन सेम स्टेप्स का पालन करके एक-एक करते हुए सभी कैरेक्टर्स हासिल कर सकते हैं।


आपको इस तरीके से किस कैरेक्टर को पहले पाना चाहिए?

youtube-cover

Free Fire MAX में इस समय कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद हैं। हालांकि, नीचे दिए गए कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करने से आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है:

  1. K
  2. Wukong
  3. Skyler
  4. Dmitri
  5. Alok
  6. Chrono
  7. Thiva
  8. D-Bee
  9. Clu
  10. Kelly

नोट: यह लिस्ट इस समय चल रहे ट्रेंड के हिसाब से बनी है और सभी की पसंद अलग-अलग रह सकती है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications