Free Fire MAX के OB44 एडवांस सर्वर द्वारा मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का नया OB44 एडवांस सर्वर जल्द ही आने वाला है। इसे 22 मार्च 2024 को रिलीज किया जाने वाला है। इसमें हिस्सा लेकर खिलाड़ी आने वाले अपडेट में मौजूद नए फीचर्स को पहले से ही टेस्ट कर पाएंगे। एडवांस सर्वर द्वारा खिलाड़ियों के पास मुफ्त डायमंड्स पाने का भी अच्छा मौका रहता है। काफी कम लोगों को इस विषय के बारे में पता होगा। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से मुफ्त में डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर द्वारा मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल करें?

youtube-cover
Ad

डेवलपर्स द्वारा हर एक मुख्य अपडेट के पहले एडवांस सर्वर को रिलीज किया जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि खिलाड़ी नए वर्जन में आने वाली चीज़ों को पहले ही टेस्ट करते हुए ग्लीच और बग्स का पता लगा सकते हैं। इससे डेवलपर्स उन्हें सही कर पाएंगे और जो मुख्य अपडेट आएगा, वो बिना किसी दिक्कत के आएगा।

आपके मन में सवाल होगा कि खिलाड़ियों को बग्स और अन्य गलतियां ढूंढकर क्या फायदा होता होगा, असल में इन कमियों को ढूंढने पर आपको डायमंड्स मिलते हैं। एडवांस सर्वर के रिलीज के बाद आपको उसे एक्टिवेशन कोड द्वारा खोलना होगा। इसके बाद आप इस OBB सर्वर में गेम खेल सकते हैं।

इसी बीच Free Fire MAX में एक ध्यान रखना वाली बात यह है कि जब भी आपको कोई ग्लीच या बग्स समेत गलतियां दिखती हैं, तो आपको उसकी वीडियो बनानी है, या स्क्रीनशॉट लेना है। एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर, जहां से आपने APK को डाउनलोड किया है, वहां पर बग रिपोर्ट करने का विकल्प भी मौजूद है।

आप वहां पर जाकर पूरी जानकारी दे सकते हैं और प्रूफ के लिए स्क्रीनशॉट लगा सकते हैं। डेवलपर्स आपकी रिक्वेस्ट को चेक करेंगे और अगर आप वो गलती बताने वाले पहले व्यक्ति रहे, तो फिर आपको जरूर इनाम के दौरान पर मुफ्त में डायमंड्स मिल सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications