Free Fire MAX में इमोट्स के लिए मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में डायमंड्स का काफी महत्व है क्योंकि इसकी मदद से आप इमोट्स और अन्य चीज़ें हासिल कर सकते हैं। कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे आप मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं और बाद में उन्हें उपयोग करके गेम के स्टोर से इमोट्स खरीद सकते हैं।


Free Fire MAX में इमोट्स के लिए मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल करें?

1) एडवांस सर्वर

youtube-cover

Free Fire MAX का एडवांस सर्वर रिलीज हो गया है और इसके अंदर अगर अपने रजिस्ट्रेशन किया है तो डायमंड्स कमाना आसान है। आपको कुछ बग्स और ग्लीच ढूंढने हैं और उन्हें रिपोर्ट करना है। इसके बदले आपको डायमंड्स मिलते हैं। कुछ महीनों में एडवांस सर्वर आते रहते हैं और आपको अगले सर्वर में रजिस्टर जरूर करना चाहिए।


2) Booyah! ऐप

youtube-cover

Booyah! असल में Garena का आधिकारिक ऐप है। इसके अंदर स्ट्रीमर्स और फैंस दोनों ही डायमंड्स हासिल कर सकते हैं। इसमें समय-समय पर इवेंट्स आते रहते हैं। आप उन इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं और अगर किस्मत रही तो फिर आपको डायमंड्स मिलेंगे।


3) Google Opinion Rewards

youtube-cover

Google Opinion Rewards में सर्वे करके आप गूगल प्ले क्रेडिट हासिल कर सकते हैं। आप इन क्रेडिट्स की मदद से डायमंड्स आसानी से खरीद सकते हैं। शुरुआत में कम सर्वे मिलते हैं लेकिन बाद में हर दिन कुछ सर्वे आते रहते हैं।


4) GPT ऐप्स और वेबसाइट्स

youtube-cover

Google Opinion Rewards की तरह GPT ऐप्स और वेबसाइट्स का उपयोग करके आप डायमंड्स कमा सकते हैं। आपको कुछ आसान सर्वे करने होते हैं और इसके अलावा अन्य टास्क भी मौजूद रहते हैं। Poll Pay, Easy Rewards, Swagbucks और Ysense भरोसेमंद ऐप्स में गिने जाते हैं। आपको बता दें कि इन सभी तरीकों में समय देना पड़ता है और यह काम उतना आसान नहीं है।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।

App download animated image Get the free App now