Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर से मुफ्त डायमंड्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB42 एडवांस सर्वर अभी चल रहा है और इसके अंत में काफी समय बचा हुआ है। एडवांस सर्वर में जिन खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है, वो मुख्य अपडेट से पहले नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं। आप एडवांस सर्वर में बग्स निकालकर आसानी से मुफ्त डायमंड्स भी पा सकते हैं। कई सारे लोगों को इस बारे में अच्छे से जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर द्वारा मुफ्त डायमंड्स पाने के तरीके पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर से मुफ्त डायमंड्स कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर का रजिस्ट्रेशन पहले देखने को मिला था। एडवांस सर्वर के लिए एक खास वेबसाइट है। इसके लिए रजिस्टर करने के बाद एक्टिवेशन कोड मिलता है। आपको आधिकारिक वेबसाइट से APK डाउनलोड करना है और एक्टिवेशन कोड डालने के बाद इसमें लॉगिन करना है।

मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए आपको बग्स ढूंढने होंगे। नए अपडेट को लाने से पहले डेवलपर्स का मुख्य लक्ष्य बग्स को खत्म करना होता है। ऐसे में अगर आप किसी तरह का ग्लीच या बग पता कर लेते हैं, तो इससे गेम बेहतर हो पाता है। इसी के चलते Garena आपको इनाम के रूप में मुफ्त डायमंड्स प्रदान करता है।

आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके बग्स की रिपोर्ट कर सकते हैं:

डायमंड्स मुफ्त में पा सकते हैं
डायमंड्स मुफ्त में पा सकते हैं

स्टेप 1: एडवांस सर्वर में बग मिलने के बाद प्रूफ के लिए स्क्रीनशॉट या वीडियो रिकॉर्ड कर लें।

Ad

स्टेप 2: आपको एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां पर "Report Bug" का विकल्प मिलेगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपको प्रूफ के साथ जरुरी जानकारी भरनी है।

स्टेप 4: बग को सबमिट कर दीजिए। डेवलपर्स इस चीज़ को रिव्यू करेंगे और इसके बाद दिक्कत को खत्म करेंगे।

अगर आप पहले व्यक्ति हैं, जिसने उस बग को पता किया है, तो फिर आपको उसके बदले मुफ्त में डायमंड्स मिलेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications