Free Fire MAX में OB43 एडवांस सर्वर से मुफ्त डायमंड्स कैसे पाएं?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में एडवांस सर्वर का हर कोई इंतजार करता है। मुख्य अपडेट से पहले ही आपको फीचर्स टेस्ट करने का मौका मिल जाता है। OB43 एडवांस सर्वर 5 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाला है और 2 हफ्ते तक आपको नए फीचर्स टेस्ट करने का मौका मिलेगा। आप यहां से मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं लेकिन इसके लिए गलतियां निकालनी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि बग्स रिपोर्ट करके मुफ्त में डायमंड्स कैसे हासिल कर सकते हैं।


Free Fire MAX में OB43 एडवांस सर्वर से मुफ्त डायमंड्स कैसे पाएं?

एडवांस सर्वर का पेज (Image via Garena)
एडवांस सर्वर का पेज (Image via Garena)

एडवांस सर्वर से डायमंड्स मुफ्त में पाए जा सकते हैं। अगर आपको डायमंड्स चाहिए, तो फिर एडवांस सर्वर ऐप का जरूर इस्तेमाल करें। रजिस्ट्रेशन करें और एक्टिवेशन कोड आने के बाद गेम खेलें। इसके बाद आपको सर्वर पर अलग-अलग फीचर्स का उपयोग करके बग्स और ग्लीच को ढूंढना है। इसके बाद आप रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

  • स्टेप 1: एडवांस सर्वर को गेम खोलना है और इसके बाद बग ढूंढें। इसका प्रूफ भी रिपोर्ट करें।
  • स्टेप 2: एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें।
  • स्टेप 3: "Bug Report" सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 4: आपको स्क्रीनशॉट या वीडियो प्रूफ को अपलोड करना होगा।

अगर Free Fire MAX में आपकी प्रोसेस सफल होती है, तो फिर आपको मुफ्त में मुख्य अकाउंट में 1,000 डायमंड्स मिल जाएंगे। एडवांस सर्वर 5 जनवरी 2024 को रिलीज होगा और शुरुआत होते ही आपका ध्यान सिर्फ बग्स पता करने पर होना चाहिए। अगर आप दो हफ्ते तक मेहनत करेंगे, तो फिर आपको जरूर ही एक बग जरूर मिलेगा और रिपोर्ट करके आप तगड़े अमाउंट में डायमंड्स पा सकते हैं। कई लोग इसे नज़रअंदाज करते हैं लेकिन यह इन-गेम करेंसी पाने का अच्छा तरीका है।

App download animated image Get the free App now