Free Fire Max में मुफ्त DJ Alok, Chrono, K और Wukong कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त कर सकते हैं? 

मुफ्त में कैरेक्टर्स (Image via Garena)
मुफ्त में कैरेक्टर्स (Image via Garena)

Guide : Free Fire Max में कैरेक्टर्स की ताकत इन-गेम फाइट करते समय काफी फायदेमंद मानी जाती है। स्टोर सेक्शन में खिलाड़ियों को 40+ कैरेक्टर्स के विकल्प मौजूद है। हर पात्र में अलग प्रकार की ताकत होती है। गेमर्स ताकत के आधार पर कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं।

Ad

खैर, जब से गेम के अंदर OB34 अपडेट जोड़ा गया है। तब से गेमर्स न्यू लिंक सिस्टम का इस्तेमाल करके मनपसंद कैरेक्टर्स को मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम मुफ्त में कैरेक्टर्स प्राप्त करने की पूरी जानकारी देने वाले हैं।


Free Fire Max में मुफ्त DJ Alok, Chrono, K और Wukong कैरेक्टर्स कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

Free Fire Max में खिलाड़ियों को कैरेक्टर्स सेक्शन में लिंक सिस्टम दिख जाएगा। गेमर्स अपनी पसंद और ताकत के आधार पर पसंदीदा कैरेक्टर्स का चुनाव करके लिंक कर सकते हैं।

हालांकि, गेमर्स एक बार में सिर्फ एक ही पात्र को सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर पात्र को बदलना चाहते हैं, तो प्लेयर्स को 24 घंटे तक इंतजार करना पड़ेगा। गेमर्स दो प्रकार से लिंक सिस्टम को बड़ा सकते हैं। पहला मैच खेलकर और दूसरा गोल्ड कोइंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लिंक सिस्टम पूरी होने पर कैरेक्टर अनलॉक होगा (Image via Garena Free Fire)
लिंक सिस्टम पूरी होने पर कैरेक्टर अनलॉक होगा (Image via Garena Free Fire)

गेमर्स एक ही दिन में कैरेक्टर्स को अनलॉक नहीं कर सकते हैं। क्योंकि, डेवेलपर के द्वारा कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। गेमर्स 100 लिंक को बढ़ाने के लिए सिर्फ पांच बार 200 गोल्ड कोइंस को खर्च कर सकते हैं। हालांकि, डेवेलपर ने मैचों में होने वाली कमाई प्रोग्रेस पर लिमिट लगाई है जो सिर्फ 1500 है।

Ad

DJ Alok को मुफ्त में अनलॉक करने के लिए खिलाड़ियों को कुल 13500 लिंक प्रोग्रेस करना होगा। तब जाकर पात्र मुफ्त में अनलॉक होगा।

Free Fire Max में रैंक सिस्टम में हर कैरेक्टर्स के अलग-अलग लिंक प्रोग्रेस पॉइंट्स होते हैं। ये प्रोग्रेस उनकी क्षमता के आधार पर है। लिंक सिस्टम में जाकर कैरेक्टर को लिंक करते समय लिंक प्रोग्रेस देख सकते हैं। एक बार लिंक प्रोग्रेस 100% पूरा होने पर गेमर्स मुफ्त में कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं। इसी प्रकार गेमर्स Chrono, K और Wukong कैरेक्टर्स को लिंक करके मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications