Free Fire MAX में तेजी से हीरोइक टियर तक कैसे पहुंचा जा सकता है?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई रैंक बढ़ाना चाहता है। हीरोइक टियर तक पहुंचना बहुत बड़ी बात होती है। कई लोग यह करने में असफल रहते हैं। अगर कुछ चीज़ों के मामले में सुधार लाया जाए, तो यह काम आसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिन्हें हीरोइक टियर तक पहुंचा जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में तेजी से हीरोइक टियर तक कैसे पहुंचा जा सकता है?

1- हमेशा एक ही टीममेट्स के साथ खेलें

youtube-cover
Ad

बैटल रॉयल मोड में रैंक बढ़ाने के लिए रैंडम लोगों के साथ नहीं खेलें। यह आपके लिए एक फायदेमंद चीज़ हो सकती है। आपको लगातार अलग-अलग टीममेट्स के साथ नहीं खेलते हुए अपनी एक टीम बनानी होगी। इसी के चलते आपके बीच तालमेल बना रहेगा और आप तेजी से रैंक बढ़ा पाएंगे।


2- सही कैरेक्टर चुनें

youtube-cover
Ad

रैंक बढ़ाने में कैरेक्टर का चुनाव बहुत अहम किरदार निभा सकता है। कैरेक्टर्स की ताकत का उपयोग करके आप खुद के बचने के चांस बढ़ा सकते हैं। DJ Alok और Skyler जैसे कई बेहतरीन कैरेक्टर्स गेम में हैं, जो आपकी जीत की राह को आसान कर सकते हैं। इससे रैंक पुश के मामले में भी मदद मिलती है। कैरेक्टर्स के साथ पेट का सही चुनाव भी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है।


3- सेफ तरीके से खेलें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के बैटल रॉयल मैचों में अगर आपको बढ़िया तरह से खेलना है, तो फिर संतुलन बनाकर रखना होगा। कई लोग सिर्फ रश करके खेलते हैं। ऐसे में आपको फायदा नहीं होगा। हमेशा से सेफ होकर खेलें। जब मौका आए, तो ही रश करें। इस तरीके से आप ज्यादा किल्स निकालते हुए सर्वाइव भी कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications