Free Fire MAX में मुफ्त Goldrim सकीबोर्ड स्किन कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में इस समय लाइट फेस्ट इवेंट चल रहा है। इस बड़े इवेंट में कई सब-इवेंट्स मौजूद हैं। फैंस जरूर ही इसके लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं और इस इवेंट्स में कई चीज़ें मुफ्त में मिलती है। साथ ही कुछ आयटम्स के लिए डायमंड्स खर्च करने पड़ रहे हैं। हाल ही में 'Free Skyboard' नाम का इवेंट आया है।

नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें एक मुफ्त सकीबोर्ड स्किन मौजूद हैं। इस जबरदस्त स्किन का नाम Goldrim सकीबोर्ड है। असल में यह लॉगिन इवेंट है और यह सिर्फ आज (22 अक्टूबर) के लिए ही लागू है। इसी वजह से आपको यह स्किन जरूर ही हासिल करनी होगी। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में Goldrim सकीबोर्ड गन स्किन को हासिल करने के तरीके के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX में आज के दिन मुफ्त Goldrim सकीबोर्ड स्किन किस तरह से प्राप्त करें?

youtube-cover

Free Fire MAX में Goldrim Skyboard स्किन को बाउट पसंद किया जाता है। हर कोई इस सकीबोर्ड इवेंट को आप आसानी से हासिल कर सकता है। यह स्किन काले और गोल्ड रंग के कॉम्बिनेशन में आती है और यह सिर्फ आज के लिए उपलब्ध है। आपको इसके लिए कोई भी टास्क नहीं करना पड़ेगा। आपको सिर्फ इसे आसानी से जाकर क्लेम करना है। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: Free Fire MAX को खोलें और फिर Light Fest सेक्शन में क्लिक करें।

स्टेप 2: आपको यहां पर कई इवेंट्स मिलेंगे और यहां 'Free Skyboard' इवेंट को चुनें।

आपको क्लेम के बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)
आपको क्लेम के बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 3: आपको यहां पर क्लेम का बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करना होगा।

आप इस स्किन को आसानी से वॉल्ट में से जाकर अप्लाई कर सकते हैं और गेम के दौरान लैंड करते हुए यह आपको जरूर ही नज़र आएगी।

Edited by Ujjaval E-Sports