Free Fire MAX में नए Lela कैरेक्टर को मुफ्त में किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Get New Lela Character for Free: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB46 अपडेट हाल ही में रिलीज हुआ है और इसके बाद कई सारे खास फीचर्स को जोड़ा गया है। WWE ने एक कैरेक्टर भी रिलीज किया है, जिसका नाम Lela है। यह कैरेक्टर काफी खास ताकत के साथ आता है, जिसका नाम Gloo Strike है। अभी यह कैरेक्टर मुफ्त में पाया जा सकता है और इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में नए Lela कैरेक्टर को मुफ्त में किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX में नए कैरेक्टर्स समय-समय पर आते हैं और उनके आते ही प्लेयर्स को कुछ तरीकों से यह कैरेक्टर मुफ्त में पाने का मौका दिया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इवेंट सेक्शन में आपको Free New Character नाम का टैब मिलेगा, वहां कुछ आसान मिशन हैं, जिन्हें आपको पूरा करना है। नीचे मिशन की जानकारी दी गई है:

  • लॉगिन करने पर: Lela कैरेक्टर 7 दिन के लिए मिलेगा।
  • 2000 डैमेज देने पर: वेपन लूट क्रेट मिलेगी।
  • 5000 डैमेज देने पर: 2 वेपन लूट क्रेट मिलेगी।
  • 10 ग्लू वॉल्स को उपयोग करने पर: एक वेपन लूट क्रेट मिलेगी।
  • 20 ग्लू वॉल्स को उपयोग करने पर: “Lela” कैरेक्टर मिलेगा।

Lela कैरेक्टर किस तरह से क्लेम कर सकते हैं?

Ad

आपको नीचे दी गई कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना है:

स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें। ध्यान रखें कि आपने पहले ही अपडेट किया हुआ है।

स्टेप 2: इवेंट सेक्शन में जाएं और यहां से आपको गेम अपडेट्स के टैब में जाना है।

स्टेप 3: Free New Character के विकल्प को चुनना है और इसके बाद आपको सभी मिशन दिख जाएंगे।

स्टेप 4: आपको मिशन पहले ही पूरे करने हैं और इसके बाद आपको इनामों के पास क्लेम बटन पर क्लिक करना है। इसी के साथ आपको इनाम मिल जाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications