Free Fire MAX में मुफ्त LOL इमोट, बंडल्स समेत अन्य इनाम कैसे हासिल करें?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में कई सारे इवेंट्स चलते रहते हैं। इस समय गेम में Booyah! का साइन अप इवेंट चल रहा है। आप इसमें हिस्सा लेकर कई सारी शानदार चीज़ें हासिल कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire के नए इवेंट्स में शानदार इनाम हासिल करने के तरीकों के बारे में बात करेंगे।


Free Fire: Booyah! साइन अप इवेंट

आप कई चीज़ें मुफ्त में हासिल कर सकते हैं (Image via Sportskeeda)
आप कई चीज़ें मुफ्त में हासिल कर सकते हैं (Image via Sportskeeda)

हाल ही में Free Fire MAX के अंदर Booyah! इवेंट आया है। इसमें आपको साइन अप और वॉच टू विन इवेंट देखने को मिलेंगे। आपको यहां एकाउंट्स बनाने होंगे और वीडियोस देहनी होगी। इससे आप कुछ चीज़ें मुफ्त में मिलेंगी। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2022 को हुई थी और यह पूरे महीने चलेगा। आपको Booyah! साइन अप इवेंट में हिस्सा लेकर इन चीज़ों को हासिल करने का मौका रहेगा:

  • Paleolithic बंडल
  • LOL इमोट
  • The Claw of Charrua
  • Conquerors’ Blue
  • गूगल प्ले वाउचर्स

Free Fire MAX के नए Booyah इवेंट से मुफ्त इनाम कैसे हासिल करें?

आपको Booyah! इवेंट में हिस्सा लेना चाहिए (Image via Garena)
आपको Booyah! इवेंट में हिस्सा लेना चाहिए (Image via Garena)

आपको कुछ आसान स्टेप्स का प्लान करना होगा और आप फिर मुफ्त में इनाम हासिल कर सकते हैं:

स्टेप 1: आपको गेम खोलना है और फिर कैलेंडर के विकल्प में जाना है।

स्टेप 2: आपको न्यूज सेक्शन में जाने के बाद “Booyah! Sign Up!” नाम के विकल्प को चुनना है।

स्टेप 3: Go To पर क्लिक करें।

स्टेप 4: Booyah! पेज पर जाने के बाद आपको “Login” बटन पर क्लिक करके आईडी खोल लेनी है। आपको ऐप पर रेडिरेक्ट भी किया जा सकता है।

स्टेप 5: इस ऐप में आप कोई भी वीडियो देख सकते हैं और आपको यहां लंबा समय बिताना होगा।

आपको Booyah ऐप डाउनलोड करनी होगी application (Image via Google Play Store)
आपको Booyah ऐप डाउनलोड करनी होगी application (Image via Google Play Store)

नोट: Free Fire इस समय बैन है और इसी कारण आपको MAX वर्जन खेलना चाहिए।