Free Fire MAX में Koala टॉप अप इवेंट द्वारा मुफ्त आयटम्स किस तरह से हासिल करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में लगातार अलग-अलग इवेंट्स चलते रहते हैं। टॉप अप इवेंट्स अमूमन एक्टिव रहते हैं। अभी भी टॉप अप इवेंट चल रहा है, जिसका जल्द ही अंत देखने को मिलेगा। Koala टॉप अप इवेंट चल रहा है और इसमें आप दो बेहतरीन आयटम्स मुफ्त में पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इवेंट को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX के Koala टॉप अप इवेंट से जुडी जानकारी

Koala Top-Up event was added to the game on June 27, 2023 (Image via Garena)
Enter caption Koala टॉप अप इवेंट (Image via Garena)

Koala टॉप अप इवेंट की शुरुआत लगभग एक हफ्ते पहले हुई थी। अभी भी यह इवेंट गेम में है। आपको बता दें कि डेवलपर्स ने भारतीय सर्वर पर इस इवेंट को 27 जून 2023 को जोड़ा था और इसके बाद से कई लोगों ने इसका लाभ उठाया है। यह इवेंट 3 जुलाई 2023 तक चलने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि कल इवेंट का अंत होने वाला है।

अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इवेंट का फायदा नहीं उठाया है। आपको दो मुफ्त इनाम मिलने वाले हैं। आपको यह दोनों इनाम मिलेंगे:

  • 100 डायमंड्स की खरीदी पर मुफ्त Boho Dagger मिलने वाला है।
  • 200 डायमंड्स की खरीदी पर मुफ्त Koala Bun मिलने वाला है।

अगर आप दोनों ही आयटम्स को साथ में हासिल करना चाहते हैं, तो फिर आप सीधा 200 डायमंड्स खरीद सकते हैं। इसकी मदद से आपको बहुत हद तक फायदा होगा। अगर आपने अभी डायमंड्स नहीं खरीदे हैं, तो प्लेयर्स के बाद कुछ और घंटे मौजूद हैं। यह दोनों ही काफी रेयर आयटम्स हैं और अभी इन्हें हासिल करने का सबसे अच्छा मौका है।

आपको 200 डायमंड्स की खरीदी स्टोर में जाकर करनी है और फिर इवेंट सेक्शन में जाना है। यहां Koala टॉप इवेंट को ढूंढें और उसे खोलने के बाद आपको क्लेम का बटन दिख जाएगा, उसपर क्लिक करते ही वॉल्ट में आपको दोनों ही बेहतरीन आयटम्स मिल जाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications